लव मैरिज करने वाली युवती की लाश बोरे में मिली

Updated on 27-08-2025 12:27 PM

बिलासपुर। शिवनाथ नदी के किनारे बोरे में बंधी मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला भाटापारा क्षेत्र के मूड़ता गांव की रहने वाली 22 वर्षीय संगीता निषाद है। वह बीते चार दिनों से घर से लापता था। शव जब मिला तो बोरी के भीतर लोहे के तार से पत्थर बंधा हुआ था। महिला का पति संजू केंवट बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र स्थित धुर्राबंधा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या का संदेह महिला के पति पर व्यक्त किया है।

बिलासपुर के डीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि रविवार को पचपेड़ी क्षेत्र के शिवटिकारी गांव में शिवनाथ नदी के किनारे बोरे में बंधी महिला की लाश मिली थी। बोरे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका है कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया था। बताया जा रहा है कि संगीता के गायब होने की शिकायत भी स्वजन ने भाटापारा ग्रामीण थाने में की थी। संजू केंवट फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि संजू ने पत्नी की हत्या के लाश ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद डायरी भाटापारा पुलिस के पास भेजी जाएगी। आगे की जांच भाटापारा पुलिस करेगी। आरोपित के गिरफ्तार होने पर हत्या के कारणों की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।


जानकारी के अनुसार, संगीता सोशल मीडिया में बहुत सक्रिय रहती थी। उसी दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात संजू से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातें होने लगी। उसके बाद संगीता ने संजू के साथ प्रेम विवाह कर लिया। हत्या की परिस्थितियां अभी अस्पष्ट है। भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी लाखेश केंवट ने बताया कि संदेही पति के मिलने के बाद ही बातें स्पष्ट हो पाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.