भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अपराधियों और नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं
Updated on
04-02-2026 12:17 PM
जयपुर: राजस्थान में अपराधियों और नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए अब तक का सबसे घातक 'एक्शन प्लान' तैयार कर लिया है। मंगलवार रात मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ हुई मैराथन बैठक में सीएम ने साफ कर दिया कि राजस्थान में अब कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों में 'कानून का खौफ' दिखेगा।
10 दिन का अल्टीमेटम: लापरवाही पड़ी भारी
मुख्यमंत्री ने इस बार केवल निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर दी है। सीएम ने प्रत्येक 10 दिन में कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने दो टूक कहा, 'जमीन पर परिणाम दिखना चाहिए।' यदि किसी इलाके में अपराध बढ़ा या नशे के खिलाफ ढिलाई बरती गई, तो संबंधित पुलिस अधिकारी पर गाज गिरना तय है।
नशे की 'सप्लाई चेन' पर प्रहार
'नशामुक्त राजस्थान' के संकल्प के साथ सीएम ने सीमावर्ती जिलों- अनूपगढ़, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग को त्रिशक्ति की तरह मिलकर तस्करी के हर रूट को ध्वस्त करने को कहा है। मुख्यमंत्री का मानना है कि नशा ही अपराध की असली जड़ है, जिसे जड़ से मिटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, सजा तक पीछा
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना ही काफी नहीं है, बल्कि कोर्ट में ऐसी प्रभावी पैरवी की जाए कि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। साथ ही, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इस दलदल से बचाने का मास्टरप्लान भी तैयार किया गया है।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…