प्रशांत किशोर की वजह से याद किया जाएगा बांकीपुर उपचुनाव, दूसरे-तीसरे की जंग में निकल जाएगी BJP की 'गाड़ी'?

Updated on 31-07-2026 12:52 PM
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। काफी कम मतदान भी हुआ। लेकिन यह उपचुनाव सिर्फ जीत और हार दर्ज करने के लिए ही नहीं जाना जाएगा। यह चुनाव इसलिए भी याद किया जाएगा क्योंकि जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर के चुनावी गुब्बारे की हवा किसने निकाली? क्या दूसरे -तीसरे स्थान की जंग ने बीजेपी को नुकसान कम फायदा ज्यादा पहुंचाया? ऐसे कई सवाल के जवाब 3 अगस्त को मिल जाएंगे। चलिए जानते हैं कि चुनाव की दिशा कोई नई राह पकड़ती है या फिर त्रिकोणात्मक संघर्ष के रास्ते पुराने रंग ही दिखने जा रहे हैं।


बीजेपी और पीके की सीधी टक्कर होते होते रह गई

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को दो फेज में बांटे तो पहला फेज बीजेपी और जनसुराज के आमने सामने का रहा। इस सीधी टक्कर में चुनाव एनडीए के चाहने वाले या नहीं चाहने वालों के बीच होते दिख रही थी। इस खास समय में यह भी लगने लगा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव व्यवस्था के पक्ष और व्यवस्था को बदलने की इच्छा रखने वालों के बीच है। यह इसलिए क्योंकि राजद के 'युवराज' तेजस्वी यादव ने चुनाव से दूरी रख कर इस माहौल को 'सींचने' का काम किया।
इस माहौल की वजह से राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भी अपना पूरा भरोसा महावीर यानी हनुमान जी पर व्यक्त किया और अपनी प्रचार गाड़ी में महावीरी झंडा लगा कर इसका इजहार भी किया। शुरुआती दिनों में तेजस्वी यादव ने चुनाव में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया और तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने के साथ ही M Y की पहली पसंद जन सुराज बन गया। लेकिन अंत में तेजस्वी यादव ने रोड शो में जो आक्रामकता दिखाई, वह चुनाव को त्रिकोणीय संघर्ष की दिशा में ले जाते दिखा।

बांकीपुर का वोटिंग 'चरित्र'

पिछले तीन विधानसभा चुनाव की बात करें तो महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी टक्कर हुई। वोट पोल भी औसतन 40 प्रतिशत रहा। दलित वोट की बात करें तो एनडीए के उम्मीदवार को वोट पोल का 59 से 62 वोट मिला और महागठबंधन के उम्मीदवार को 39 से 42 प्रतिशत वोट मिला।यह वोट प्रतिशत यह दर्शाता है कि कितने प्रतिशत बीजेपी को या कितने प्रतिशत राजद या कांग्रेस के उम्मीदवार को चाहते हैं, पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एक नया चुनावी माहौल बना।

इस लड़ाई का एक तीसरा कोण यह बना कि ऐसे वोटर जो न तो भाजपा और न ही राजद को चाहते हैं, वो जन सुराज की ओर जाने लगे। पर अंतिम समय में तेजस्वी यादव ने आक्रामक बैटिंग कर त्रिकोणीय जंग में बदल गया। अब तक बांकीपुर का चुनाव जो व्यवस्था के साथ और व्यवस्था के विरुद्ध था। लेकिन तेजस्वी यादव के उतरने से जन सुराज और राजद के बीच मुख्य विपक्ष बनने की जंग शुरू हो गई

जीत हार के फैक्टर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सीधी लड़ाई में यह माना जा रहा था कि सभी जाति और धर्म के वोटर जो बदलाव चाहते थे, वे प्रशांत किशोर के साथ हैं। इसमें ज्यादा बड़ा हिस्सा युवाओं का था। सीधी टक्कर का एक लाभ जन सुराज का यह मिल रहा था कि राजद का M Y जन सुराज के साथ था। और यह बहुत बड़ा आधार वोट। यानी बांकीपुर का 22 से 24 प्रतिशत वोट। पर चुनाव के आखिरी समय में जबरदस्त रोड शो कर ऊहा पोह की स्थिति पैदा कर दी।
वोटिंग के दिन तो पांच घंटा राजद कार्यालय में बैठ कर नेताओं को निर्देश देने के कारण धीरे धीरे त्रिकोणात्मक संघर्ष की और जाने लगा। इस त्रिकोणात्मक संघर्ष में राजद की जंग बीजेपी को टक्कर देने के लिए होने लगी और उधर प्रशांत किशोर की पार्टी पहले से ही बीजेपी को टक्कर दे रही थी।

अब चुनाव फैक्टर में जीत हार के समीकरण को लेकर कहा जा रहा है कि...

1. एन डी ए अपने आधार वोट और अतिपिछड़ा के साथ दलित वोट को साध लेती है तो एज भाजपा के उम्मीदवार को मिल सकता है।

2.जन सुराज के उम्मीदवार अगर राजद के M Y समीकरण पर अधिपत्य जमा लेते हैं और सवर्ण वोट में अच्छी सेंधमारी कर लेती है तो जनसुराज को ऐज मिल सकता है

3. राजद अगर अपनी जमानत बचा ले जाता है। यानी कुल वोट पोल का 16 प्रतिशत ले आता है तो भी बीजेपी को एज मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.