बेअदबी मामले में गुरमीत राम रहीम पर लगी रोक हटी, पंजाब सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Updated on 18-10-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने 2015 के बेअदबी मामले पर राम रहीम के खिलाफ कार्यवाही पर लगाई गई रोक हटा दी है। शीर्ष अदालत ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को पलट दिया है। दरअसल पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के कार्रवाई पर रोक के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को बड़ा झटका दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बदला फैसला

सुप्रीम कोर्ट की बेंज पंजाब सरकार की ओर से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मार्च के फैसले के खिलाफ अपील सुन रही थी, जिसमें सिंह के खिलाफ तीन बेअदबी मामलों में कार्यवाही पर रोक लगा दी गई थी। यह मामला बरगड़ी, फरीदकोट जिले में कई घटनाओं से जुड़ा है, जहां पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के शबद/स्वरूप की कथित तौर पर बेअदबी की गई थी और वह गायब हो गई थी।

रोक लगाने की थी मांग

पिछले साल फरवरी में, शीर्ष अदालत ने तीन बेअदबी मामलों में गुरमीत राम रहीम सिंह और डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों के खिलाफ मुकदमे को फरीदकोट की एक अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया था। यह कदम डेरा अनुयायी परदीप सिंह कटारिया की हत्या के बाद आया था, जो इस मामले में आरोपी था। दिसंबर 2021 में डेरा सच्चा सौदा चीफ ने उच्च न्यायालय का रुख किया था, मांग की थी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 2015 के तीन बेअदबी एफआईआर की जांच जारी रखे। एडवोकेट जनरल (एजी) गुरमिंदर सिंह ने एडवोकेट विवेक जैन और राजत भारद्वाज के साथ पंजाब राज्य के लिए पेशी की। वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर सिंह के लिए पेश हुईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.