आयुष विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में किया जा रहा आयुष विंग का संचालन

Updated on 17-01-2026 02:01 PM

राजनांदगांव। आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आयुष विंग का संचालन किया जा रहा है। जिले में आयुष विंग द्वारा नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का संचालन कर लाभान्वित किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि आयुष विंग में वात, पित्त और कफ जनित रोगों के निवारण हेतु आधुनिक संसाधनों के साथ पंचकर्म चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही ओपीडी सेवा के माध्यम से मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सलाह एवं आवश्यकतानुसार औषधियां उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आस्था मूक बधिर विद्यालय में प्रत्येक माह नियमित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शिविर में बच्चों का शारीरिक परीक्षण कर आयुर्वेद पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए परामर्श एवं औषधियां वितरित की जाती हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत स्वस्थ संतति और मातृ स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुर्वेदिक देखभाल के लिए सुप्रजा, गंभीर एवं असाध्य रोगों के पीडि़तों को दर्द निवारण एवं जीवन गुणवत्ता हेतु सहायता के लिए कारूण्य, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह बीमारियों की रोकथाम हेतु स्क्रीनिंग और उपचार के लिए एनसीडी, वृद्धावस्था जनित जोड़ों का दर्द एवं मांसपेशियों की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष पंचकर्म एवं औषधि चिकित्सा का संचालन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिमाह बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता और गुणवत्ता के लिए समीक्षा भी की जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
Advt.