'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हाल देख दर्शकों का हुआ दिमाग खराब, बोले- अब यही सब बाकी रह गया था देखने के लिए
Updated on
03-03-2025 05:52 PM
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस वक्त काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों टपु और सोनू के सेपरेशन का ट्रैक चल रहा है, जिसमें दोनों के फैमिली वाले अलग-अलग जगह उनकी शादी करवा रहे हैं। बरसों से लोगों को गुदगुदाने वाले इस शो की बढ़ती कहानी ने लोगों को काफी मायूस किया है और अब वे भड़क उठे हैं। लोगों ने तो साफ-साफ कहना शुरू दिया है कि अच्छे-भले शो का कबाड़ कर दिया है मेकर्स ने।
टप्पू (नीतीश भलूनी) और सोनू (खुशी माली) को लेकर शो में चल रहे लेटेस्ट ट्रैक को लेकर दर्शक अब शो मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मौजूदा स्टोरीलाइन में सोनू की किसी और से सगाई की बात हो रही है और ये सुनकर टप्पू परेशान हो जाता है।
'पोपटलाल की शादी तो करवा नहीं पाए, ये बच्चों की शादी करवा रहे'
जब वह अपने मंगेतर के साथ कार में बाहर निकलती है तो टप्पू उसका पीछा करता है। अब लोगों को यही ट्रैक पसंद नहीं आ रहा और सोशल मीडिया पर काफी उन्हें सुना रहे हैं। एक यूजर ने इस ट्रैक का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'पोपटलाल की शादी तो करवा नहीं पाए, ये बच्चों की शादी करवा रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, 'ये सीरियल बना था सास बहू की टॉक्सिसिटी से बचने के लिए लेकिन यहां भी वही चालू हो गया है।'
यूजर्स बोले- इससे अच्छा अनुपमा देख लो
एक और ने कहा, ' अब यही सब बाकी रह गया था देखने के लिए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा तो कबका खत्म हो चुका है, अब ये लोग पैसा बना रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने रिक्वेस्ट किया कि यूजर्स कॉमेडी शो की जगह अनुपमा देखें। इससे अच्छा अनुपमा देख लो, अब कुछ नहीं रहा इस शो में देखने जैसा।
'इस शो को रिस्पेक्ट के साथ बंद कर देना चाहिए'
एक सुर में लोगों ने यही कहा है, 'लगता ही नहीं ये कॉमेडी शो हुआ करता था। पहले जैसा मजा नहीं रहा अब, पहले जैसा बन नहीं पाएगा। बता दें कि ये शो लंबे समय से नेगेटिव वजहों को लेकर चर्चा में रहा है।इस शो को छोड़कर निकल चुके कई कलाकारों ने निर्माता असित मोदी पर काम को वेकर खराब माहौल और बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा है- अब इस शो को रिस्पेक्ट और तमीज के साथ बंद कर देना चाहिए, वर्ना जबरदस्ती बंद करना पड़ेगा।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…