कांकेर से गांजे की तस्करी कर मुंबई ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार

Updated on 13-11-2024 12:54 PM

भिलाई । कांकेर से अशोक लिलेण्ड बडे वाहन में गांजा रखकर मुंबई महाराष्ट्र में खपाने ले जा रहे आरोपी को दुर्ग पुलिस के अंजोरा पुलिस व काईम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी से दो लाख कीमत का 18 किलो गांजा, आठ लाख कीमत की एक चार पहिया वाहन, 7400 रूपये नगदी, दस हजार कीमत की एक मोबाईल कुल जुमला 10,17,400 रूपये जप्त किया गया है। अंजोरा क्षेत्र के महमरा जालबांधा रोड में आधी रात को की गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया।


आरोपी ने बताया कि पहले वह बडे रूप में गांजा की तस्करी करता था लेकिन पकडाने के कारण वह अब पकडा न सके इसलिए वह अब कम मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर अभिषेक झा ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध संकल्प अभियान चलाकर जिले में पूर्ण रूप से अवैध नशाबंदी करने के तहत कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में 11 नवंबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि, वाहन अशोक लिलेण्ड बड़ा दोस्त क्र एमएच 43 सीई 5609 में अवैध रूप गांजा बिक्री करने हेतु वाहन में रखकर कांकेर से बालोद होते हुए जालबांधा के रास्तें मुंबई महाराष्ट्र जाने वाला है।


सूचना विश्वसनीय होने पर काईम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर नेताम, चौकी प्रभारी अंजोरा रामनारायण सिंह ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित रास्ता ग्राम महमरा जालबांधा रोड चुन्नी लाल निषाद के घर के सामने पहुंचकर संदेही वाहन अशोक लिलेण्ड बड़ा वाहन क्रमांक एमएच 43 सीई 5609 को नाकाबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम अब्दुल रसीद अली पिता शिक अली उम्र 61 वर्ष साकिन शांताक्रुज एयर इंण्डिया कॉलोनी चर्च के पीछे आशीकली की चाल मुबई 29 थाना अकोला हॉल सांई सागर बीएलडीजी न्यू मिल रोड कुर्ला वेस्ट ग्रेटर मुंबई का रहने वाला बताया तथा अपने वाहन अशोक लिलेण्ड में बोरी मे गांजा होना जिसे पैसो के लालच मे बिक्री करने हेतु मुंबई ले जाना बताया।


जिसकी विधिवत तलाशी की गई जिसके वाहन में कुल 17.820 किग्रा जुमला कीमती 2 लाख रुपये का गांजा आरोपी से नगद 7400/- रू0 व 01 नग रियलमी कंम्पनी की नार्जी मोबाईल कीमती 10000 रुपये तथा आरोपी का डाईविंग लायसेंस जुमला कीमती 10,17,400 रूपये प्राप्त हुआ जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी अंजोरा से सउनि रेमन साहू, प्र.आर. मुकेश गावड़े, आर. बृजमोहन सिंह, सुरेश साहू, राजकिरण ठाकुर, ऋषि यादव तथा एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर सिंह, आरक्षक जुगनू सिंह, अनूप शर्मा, शहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.