पुराना बस स्टैण्ड हत्या के मामले में आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा

Updated on 13-09-2024 05:43 PM
बिलासपुर। प्रार्थी हरीश सिंह चैहान पिता स्व. संजय सिंह चैहान उम्र 25 वर्ष सा. डिसाईपल चर्च के पास तारबाहर जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  25.08.2024 के रात्रि में अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतक राहुल सिंह चैहान पिता स्व. संजय सिंह चैहान उम्र 29 वर्ष सा. मधुबन दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर का नुकीले धारदार वस्तु से गला में वार कर हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर घटना स्थल के आस पास के लोगो से बिलासपुर तारबाहर पुलिस एवं सायबर टीम के साथ साथ बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण सतत अज्ञात आरोपी के पतासाजी वास्ते पूछताछ कर दुकानो एवं चौक चैराहो पर लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेजो को खंगाल कर अज्ञात आरोपी के बारे में पतासाजी कर रहे थे कहीं भी अज्ञात आरोपी के संबंध में घटना दिनांक समय को रात्रि होने से पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी । अज्ञात आरोपी के पतासाजी वास्ते बिलासपुर सायबर टीम भी अज्ञात आरोपी के धुधंले सीसीटीवी फुटेज का स्क्रेच बनाकर लगातार अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही थी घटना दिनांक समय को अज्ञात आरोपी मृतक राहुल सिंह चैहान के गले में टूटे हुये शराब की शीशी से वार कर मृतक की हत्या करके फरार हो गया था प्रकरण में अज्ञात आरोपी का खुलासा करने के पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा सतत वरिष्ठ अधिकारियो की मींटिग लेकर विभिन्न बिनदुओ पर दिशा निर्देश दिया गया एवं टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के वास्ते निधार्रित समय सीमा तय कर कडी चेतावनी देकर टीम को रायपुर, भाठापारा एवं बिलासपुर के संभावित ठिकानो पर अज्ञात आरोपी जो सीसीटीवी फुटेज में अस्पष्ट दिखाई दे रहा था और पुलिस से लुका छिपी खेल रहा था उसकी खोजबीन कराई गयी अततः बिलासपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी को जिला अस्पताल बिलासपुर आने पर मुखबीर सूचना मिलने से बहुत मसक्कत के साथ  घेराबंदी कर पकडा गया जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अज्ञात आरोपी द्वारा अपना नाम दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष सा. अटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चैक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताकर अपने द्वारा दिये गये मेमोरेण्डम कथन में घटना दिनांक को मृतक राहुल सिंह चैहान को शराब भठ्ठी पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में सामान्य लडाई झगडा कर मारने पर शराब की टूटी हुई शीशी से मृतक के गले में वार कर हत्या करना बताकर टूटी शराब की शीशी को घटना स्थल में फंेककर घटना दिनांक में पहने हुये कपडा को पीले रंग के थैला में रखना बताकर कपडा को जप्त कराया है। उक्त आरोपी के द्वारा शराब के लिये पैसा मांगने एवं पैसा नही देने पर किसी धारदार नुकीली वस्तु से प्रार्थी अभिषेक सिंह के उपर हमला कर मारपीट करने एवं जान से मारने कि धमकी देकर गहरा चोट पहुचाने पर आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा के विरूद्ध थाना सरकंडा बिलासपुर में भी अपराध क्रमांक 1024/2024 धारा 296, 115(2), 351(2) 119(1) 333 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
 
 नाम आरोपीः- दीपक ठाकुर उर्फ बाबा पिता अर्जुन ठाकुर उम्र 23 वर्ष सा. अटल आवास क्वा. नंबर जे/4 बहतराई चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.