बलौदाबाजार में जमीन-शेयर ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Updated on 09-02-2026 12:05 PM
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार में जमीन बिक्री और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मनोहर लाल साहू (35 वर्ष) को गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो अलग-अलग मामलों में ठगी का आरोप है।

पहला मामला जमीन बिक्री से जुड़ा है। प्रार्थी संतोष कुमार साहू ने जून 2017 में आरोपी मनोहर लाल साहू से रायपुर में 2000 वर्ग फीट जमीन खरीदने का सौदा किया था। संतोष ने आरोपी को नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 8,11,000 रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।

रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। इस संबंध में थाना गिधौरी में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी।

दूसरा प्रकरण शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का है। आरोपी मनोहर लाल साहू ने रामनारायण साहू और अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को शेयर बाजार में निवेश पर दो साल में राशि दोगुनी करने का झांसा दिया था।

इस योजना के तहत कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद और रायगढ़ सहित कई इलाकों के लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए। इस मामले में थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 318(4), 3(5), 111 BNS के तहत प्रकरण दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गिधौरी थाना टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मनोहर लाल साहू ने जमीन बिक्री और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रामनारायण साहू व अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की।

आरोपी मनोहर लाल साहू, जो ग्राम अमलीडीह, थाना गिधौरी का निवासी है, को 08 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में आरोपी के संभावित अन्य साथियों और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
Advt.