बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स मुठभेड़ में ढेर हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से फोन पर बात की और उनका आभार व्यक्त किया। इससे पहले सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई होगी।दिशा पाटनी के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भयमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर रही है। इससे पहले सीएम ने उन्हें फोन पर कहा था कि अपराधियों को कहीं से भी ढूंढकर निकाला जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। और बुधवार को ही वादा पूरा हो गया। एसटीएफ ने काफी कम समय में बदमाशों को पकड़ा और ढेर कर दिया। इसलिए वो उनके आभारी हैं।बदमाशों के सीने में लगी 2-2 गोलियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में सीने में दो-दो गोलियां लगीं। एक के सीने से गोली आरपार हो गई। गाजियाबाद में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। वीडियोग्राफी होगी। परिवार को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।दिशा के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
दूसरी तरफ दिशा के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाके को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कॉलोनी के एंट्री गेट लोहे का गेट लग गया है। पुलिस की नजर हर घर पर भी हैऐसे धरे गए दोनों बदमाश
11 सितंबर को रामपुर के होटल में खाना खाने और आराम करने के बाद दोनों देर रात को दिशा पाटनी के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इसके बाद एक-एक लाख के ईनामी बदमाश अरुण और रविंद्र एक चाय की दुकान पर करीब 22 मिनट रुके। रविंद्र ने अपना चेहरा कहीं नहीं छिपाया था, इसलिए पुलिस को उसके चेहरे और लाल जूतों के कारण ट्रेस करना आसान रहा। बाइक की नंबर प्लेट को टेप से छिपाने के बावजूद सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाजियाबाद में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण और रविंद्र रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। रविंद्र पहले से ही अपराधों में लिप्त था।