थलपति विजय ने तमिलनाडु के किसानों को दी बड़ी सौगात, 75000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ

Updated on 17-08-2026 04:56 PM
चेन्नई: थलपति विजय ने अपनी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर किसानों को बड़ी राहत दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को 75000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 75000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के लोन पर भी 75000 रुपये तक की छूट देने की घोषणा की। विजय ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि राज्य की रीढ़ है और देश की समृद्धि किसानों के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने वित्तीय बाधाओं के बावजूद उनकी सरकार ने किसानों को 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है।विधानसभा में नियम 110 के तहत इस लोन माफी की घोषणा करते हुए विजय ने कहा कि सरकार ने मई में पद संभालने के 15 दिनों के भीतर 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे। बाद में इसे बढ़ाकर 75,000 रुपये तक के ऋणों को पूरी तरह माफ करने और 75,000 रुपये से अधिक के ऋणों पर 35,000 रुपये की छूट देने का फैसला किया गया जिससे 14.44 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ।

कृषि यूनियन के साथ बातचीत के बाद फैसला

मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए कहा कि सात अगस्त, 2026 को कृषि यूनियन के साथ हुई बातचीत के बाद सरकार ने मौजूदा वित्तीय बाधाओं और भारतीय रिजर्व बैंक के उन दिशा-निर्देशों के बावजूद अतिरिक्त राहत देने का फैसला किया है जिनके तहत सहकारी बैंकों के साथ जल्द निपटान करना आवश्यक था।75,000 रुपये के लोग पर पूरी छूट

उनकी घोषणा के अनुसार, अब 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 75,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के ऋण पर 75,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और एक लाख रुपये से अधिक के ऋण पर अधिकतम 35,000 रुपये की ऋण माफी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से 1.38 लाख से अधिक किसानों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इसके तहत सरकार लगभग 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी और 13.34 लाख किसानों के लिए कुल ऋण माफी की राशि बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.