टेस्ट को आपकी जरूरत है... रिटायरमेंट की बात सुन महान ब्रायन लारा ने विराट कोहली से की भावुक अपील

Updated on 11-05-2025 11:50 AM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास की अपनी इच्छा जाहिर की है। विराट कोहली ने अपने इस फैसले के बारे में टीम मैनेजमेंट को भी सूचित कर दिया है। विराट कोहली चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कहें। विराट कोहली के इस फैसले से सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, दिग्गज ब्रायन लारा भी काफी निराश है। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज लारा ने टेस्ट क्रिकेट से विराट को रिटायरमेंट नहीं लेने की भावुक अपील की है।

लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे विश्वास है कि उन्हें मना लिया जाएगा। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। मुझे भरोसा है कि विराट के पास जितना भी टेस्ट क्रिकेट बचा है उसमें वह 60 से अधिक की औसत से रन बनाएंगे।' ब्रायन लारा ने कोहली से जिस तरह की यह अपील की है उससे साफ पता चलता है कि वेस्टइंडीज यह दिग्गज इस भारतीय खिलाड़ी को कितना पसंद करते हैं।
रोहित के संन्यास के बाद विराट ने भी बनाया मन
बता दें कि इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई अब एक नए कप्तान की तलाश में है। ऐसे में रोहित शर्मा के चयन पर संशय बना हुआ था, लेकिन उन्होंने टीम के चयन से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। टेस्ट फॉर्मेट रोहित शर्मा लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह तीन मैच में सिर्फ 31 रन बना सके थे। टेस्ट से संन्यास के बावजूद विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे।
ऐसे में रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को छोड़ने का मन बनाया है। हालांकि, विराट कोहली की फिटनेस और फॉर्म अभी भी शानदार है। यही कारण है कि फैंस विराट कोहली के इस फैसले से काफी हैरान हैं। विराट और रोहित दोनों ने पिछले साल साथ में टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
Advt.