एक हफ्ते में 29% चढ़ चुका है टेस्ला का शेयर, घर बैठे-बैठे आप भी कर सकते हैं निवेश, कैसे?

Updated on 10-11-2024 05:41 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद ईवी मेकर टेस्ला का शेयर रॉकेट बना हुआ है। शुक्रवार को इसमें 8 फीसदी तेजी आई। एक हफ्ते में यह 29 फीसदी चढ़ चुका है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह है एलन मस्क की ट्रंप के साथ करीबी। राष्ट्रपति चुनावों में मस्क ने जमकर ट्रंप के लिए प्रचार किया और दिल खोलकर चंदा दिया। अब मस्क को अपने इनवेस्टमेंट पर बंपर रिटर्न मिल रहा है। माना जा रहा है कि टेस्ला के शेयर आने वाले दिनों में काफी ऊपर जा सकते हैं। आप भी घर बैठे-बैठे टेस्ला के शेयर खरीद सकते हैं। जानिए पूरा प्रोसेस...

टेस्ला का शेयर पिछले एक हफ्ते में 248.88 डॉलर से 321.22 डॉलर पर पहुंच चुका है। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप भी एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। टेस्ला 1.031 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की नौवीं मूल्यवान कंपनी है। उससे आगे एनवीडिया, ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट (गूगल), ऐमजॉन, सऊदी अरामको, मेटा प्लेटफॉर्म्स और टीएसएमसी हैं। इस तेजी से एलन मस्क की नेटवर्थ भी 314 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 84.7 अरब डॉलर की तेजी आई है।

कैसे खरीदें अमेरिकी स्टॉक


अमेरिकी शेयरों में निवेश से आपको अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई करने और ग्लोबल कंपनियों का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। भारतीय निवेशक आसानी से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और नैसडैक जैसे एक्सचेंजेज में लिस्टेड शेयरों को एक्सेस कर सकते हैं। अमेरिकी शेयरों को खरीदने के लिए आपको इंटरनेशनल सर्विसेज देने वाले किसी ब्रोकर के पास ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होगा।

INDmoney, ICICI Direct और HDFC Securities जैसे पॉपुलर ब्रोकर ये सर्विस देते हैं। आपको केवाईसी प्रोसेस कंप्लीट करनी होगी और इसके लिए जरूरी दस्तावेज देने होंगे। एक बार आपका अकाउंट खुल गया तो आप अपनी मर्जी से अमेरिका स्टॉक्स खरीद सकते हैं। साथ ही आप रियल टाइम में अपने निवेश को मॉनिटर कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.