आतंकवाद या इस्लाम? उस झंडे में ऐसा क्या लिखा था जिसकी वजह से ईरान के एथलीट को हुआ नुकसान

Updated on 08-09-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 में एक गजब का ड्रामा देखने को मिला। ईरान के भाला फेंक एथलीट सादेग बेत सयाह ने F41 वर्ग में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन वे जोश में होश गंवा बैठे और नतीजा ये हुआ कि ईरान के इस एथलीट को मेडल तो क्या कुछ भी नहीं मिला। यानी वह पहले स्थान पर रहकर भी डिक्वालिफाई हो गए। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिरी ऐसा क्यों हुआ और सयाह ने ऐसा क्या किया था कि ओलंपिक कमेटी को यह कदम उठाना पड़ा।

दरअसल सयाह बेत जैसे ही गोल्ड मेडल जीते वह उन्होंने काले रंग की अरबी में लिखे झंडे को निकाला और उसे दिखाने लगे। पैरा एथलेटिक्स में इसकी इजाजत नहीं है कि कोई खिलाड़ी अपने देश के झंडे के अलावा किसी विशेष प्रतीक का झंडा दिखाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर भारी कनफ्यूजन हो गया कि वह झंडा आखिर था क्या और उस जो लिखा था उसका मतलब क्या है। कुछ लोग उसे आतंकवादी संगठन ISIS का झंडा भी बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है।

बता दें कि सयाह बेत ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद जिस झंडे को दिखाया वह इस्लाम धर्म से जुड़ा बताया जा रहा है। इस्लाम धर्म में यह झंडा शिया मुस्लिम समुदाय का प्रतीक है और यह इमाम हुसैन से जुड़ा है। सयाह बेत ने शिया समुदाय को पेरिस पैरालंपिक में प्रदर्शित करना चाहते थे, लेकिन इसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ गया।

क्या है पैरालंपिक कमेटी का नियम

पैरालंपिक वेबसाइट के अनुसार सयाह बेत ने आचार संहिता के नियम 8.1 का उल्लंघन किया। इस नियम के अनुसार पैरा एथलेटिक्स के खेल में अखंडता, नैतिकता और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध करती है। इसमें किसी तरह के धार्मिक या फिर कुछ ऐसा जश्न जो अनुचित हो को बर्दाश्त नहीं किया जाता है। सयाह ने सिर्फ झंडा ही नहीं दिखाया था, बल्कि जश्न मनाने के दौरान उन्होंने गला काटने का भी इशारा किया, जिसके कारण उन्हें योलो कार्ड दिखाया गया.

सयाह को अयोग्य ठहराने के बाद भारत के नवदीप सिंह के सिल्वर मेडल को अपग्रेड कर गोल्ड में बदल दिया गया। नवदीप ने पर्सनल बेस्ट थ्रो 47.32 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया वह गोल्ड मेडल के हकदार हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.