आतंकवाद पाकिस्तान का नहीं, भारत का तरीका... CDF बनते ही मुल्ला मुनीर का जहर उगलना चालू, जेहाद पर दिया बड़ा बयान

Updated on 11-12-2025 01:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। दिलचस्प बात ये है कि आतंकियों को पालने वाले मुल्ला मुनीर ने भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। असीम मुनीर ने कहा कि आतंकवाद भारत की पहचान है। 'आतंकवाद पाकिस्तान का तरीका नहीं है, यह भारत का है।' पाकिस्तान के पहले CDF असीम मुनीर ने यह बात इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा और मशाइक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अपने दुश्मनों का सामना खुलेआम करता है।

पाकिस्तानी सीडीएफ ने कहा कि पाकिस्तान छिपकर काम नहीं करता है और कहा कि देश अपने दुश्मनों को सीधे चुनौती देता है। इस दौरान असीम मुनीर ने पाकिस्तान को इस्लामिक बुनियाद पर बना देश बताया और इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय शक्ति विभाजन के बजाय एकता, ज्ञान और कड़ी मेहनत से बनती है।

पाकिस्तान-सऊदी समझौते को बताया ऐतिहासिक

इस दौरान असीम मुनीर ने पाकिस्तान और सऊदी अरब रक्षा समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अल्लाह ने पाकिस्तान को हरमायन (मक्का और मदीना) की रक्षा करने का सम्मान और जिम्मेदारी दी है, जो किसी दूसरे मुस्लिम देश को नहीं मिली है। असीम मुनीर ने कहा कि जो देश ज्ञान और कलम को छोड़ देते हैं, वे अराजकता में पड़ जाते हैं और कहा कि अनुसंधान, सीखना और अनुशासन स्थिरता और प्रगति की नींव है।पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में चरमपंथी समूहों के लगातार हमलों के बीच असीम मुनीर ने जेहाद का भी जिक्र किया। मुनीर ने कहा कि इस्लामिक देश में केवल स्टेट (सरकार) को ही जेहाद घोषित करने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति या समूह यह अधिकार नहीं ले सकता। असीम मुनीर की यह टिप्पणी टीटीपी के संदर्भ में प्रतीत होती है, जो पाकिस्तान को इस्लाम के रास्ते पर न चलने का आरोप लगाता है और पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमला करता है।
असीम मुनीर से पहले इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी संबोधित किया। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, आतंकवाद, उग्रवाद और सांप्रदायिकता को खत्म किए बिना स्थायी आर्थिक विकास हासिल नहीं कर सकता है। उन्होंने धार्मिक विद्वानों से सभी विचारधाराओं के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील की। शहबाज ने देश की भविष्य की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता को जरूरी बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.