राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तनातनी:पाकिस्तान ने जीरो लाइन पर बंकर बनाए, जवाब में भारत ने भी सीमा के पास निर्माण कराया

Updated on 18-03-2025 03:33 PM

राजस्थान के बाड़मेर से सटे इंटरनेशनल (भारत-पाकिस्तान) बॉर्डर पर तनातनी की स्थिति है। बॉर्डर से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा पर बंकरों का निर्माण करा लिया है। भारत ने इस पर आपत्ति जताई तो बंकरों को टॉयलेट बताते हुए अपना बचाव किया।

अब भारत ने भी बॉर्डर पर तीन बंकर बना लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों ने साफ किया है कि जब तक पाकिस्तान अपने बंकरों को ध्वस्त नहीं कर देता, तब तक भारत के भी बंकर बने रहेंगे।

अब समझते हैं आखिर विवाद कहां है... राजस्थान के चार जिले (श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर) पाकिस्तानी बॉर्डर से लगे हुए हैं। बॉर्डर पर रह-रहकर पाकिस्तान की ओर से खुराफात चलता रहता है। भारतीय जवानों के सतर्कता से पाकिस्तान की चाल कामयाब नहीं हो पाती है।

BSF के DIG राजकुमार बसाटा ने बताया- डेढ़ महीने पहले की बात है। बाड़मेर से सटे बॉर्डर (गडरा क्षेत्र) के जीरो लाइन से डेढ़ सौ मीटर के अंदर पाकिस्तान ने 2 बंकरों का निर्माण कराया था। इसकी खबर BSF के अफसरों को लगी। इसका भारत ने जोरदार तरीके से विरोध किया था।

बॉर्डर से 150 गज के अंदर का एरिया 'नो मेंस लैंड' होता है। इस एरिया में किसी भी तरह के निर्माण की इजाजत नहीं होती। न ही पाकिस्तान कोई निर्माण कर सकता है, न ही भारत। बावजूद इसके पहले पाकिस्तान ने निर्माण करा डाला।

पाकिस्तान ने बंकर को टॉयलेट बताया था BSF DIG राजकुमार बसाटा ने मंगलवार को बताया- महीनेभर पहले (फरवरी) ही पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के साथ कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई थी। इसमें भारतीय अफसरों ने बंकर बनाने का मुद्दा उठाया था। कहा गया कि बंकर का निर्माण गलत कराया गया है। यह नियमों की अनदेखी है। पाकिस्तान के अफसरों ने बरगलाते हुए कहा था- ये बंकर नहीं, टॉयलेट है।

पाकिस्तान बैकफुट पर आया सूत्रों की मानें तो तमाम विरोध के बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर से सटे एक और बंकर का निर्माण कराना शुरू कर दिया था। इसको लेकर फिर से आपत्ति की गई। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी। फिर भी नहीं माना। इसके बदले में भारत ने भी कठोर कदम उठाया। BSF DIG राजकुमार बसाटा ने बताया करीब 22 दिन पहले ही जीरो लाइन के पास भारत की ओर से तीन बंकर बनवा दिए गए। यह देख पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया और अपना एक बंकर ढहा दिया। उसका एक बंकर अब भी मौजूद है। सीमा पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक बंकर हटाने के बाद पाकिस्तान ने रखी शर्त BSF DIG राजकुमार बसाटा के अनुसार- पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बंकर हटाने के बाद भारत से तीनों बंकरों को हटाने की शर्त रखी। भारत अब इस पर अड़ गया है कि पाकिस्तान जब तक जीरो लाइन के पास बना दूसरा बंकर नहीं हटाएगा, तब तक भारत अपना एक भी बंकर नहीं हटाने वाला है। अगर जीरो लाइन पर पाकिस्तान का 1 बंकर नियमों के मुताबिक है, तो भारत के 3 बंकर भी सही हैं।

टूरिस्ट लेकर जीरो पॉइंट तक पहुंच गई थी पाकिस्तानी ट्रेन पिछले महीने 9 फरवरी को पाकिस्तान की एक ट्रेन 100 से ज्यादा टूरिस्ट को लेकर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जीरो पॉइंट तक आ गई थी। इस पर भारत ने आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान ने वर्ष 2005 में जीरो लाइन के पास खोखरापार (वर्तमान मारवी) रेलवे स्टेशन का निर्माण करा लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.