इजरायल को लेकर पाकिस्तान में तनाव, शहबाज सरकार ने किया इंटरनेट बंद, सड़कें ब्लॉक, तहरीक-ए-लब्बैक फिर लगाएगी आग?

Updated on 10-10-2025 01:05 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में इंटरनेट बंद करते हुए सड़कों को ब्लॉक कर दिया है। ऐसा कट्टर मजहबी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है। जिसका इतिहास खतरनाक और हिंसक प्रदर्शन का रहा है। तहरीक-ए-लब्बैक आज 'लब्बैक या अक्सा मिलियन मार्च' निकालने वाला है और उससे पहले सड़कों को बंद करते हुए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा राजधानी इस्लामाबाद में आने वाली तमाम सड़कों को कंटेनर रखकर ब्लॉक कर दिया गया है।

वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि लाहौर शहर में इजरायल विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पार्टी के सदस्यों के बीच हुई हिंसक झड़पों में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर इज़राइल विरोधी प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद, पंजाब पुलिस ने टीएलपी के प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार करने के लिए यहां मुख्यालय पर छापा मारा था।
बुधवार से पाकिस्तान में हिंसक घटनाएं
पंजाब पुलिस की तरफ से हुसैन रिजवी की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) को शुक्रवार आधी रात से दोनों शहरों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस फैसले का आदेश दिया है। इस बीच, पंजाब सरकार ने भी पूरे प्रांत में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी है, जिससे 10 दिनों के लिए सभी प्रकार के विरोध प्रदर्शनों, रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दूसरी तरफ कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल टीएलपी का कहना है कि वो प्रस्तावित गाजा समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसने इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर और पंजाब प्रांत के दो शहरों में मार्च निकालने की घोषणा की है। समूह का आरोप है कि इस समझौते को पश्चिमी ताकतों, खासकर अमेरिका का समर्थन हासिल है। पार्टी ने अपने समर्थकों से 10 अक्टूबर को जुमे की नमाज के बाद इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर मार्च निकालने का आग्रह किया है। न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि टीएलपी ने इसे "गाजा के साथ विश्वासघात के खिलाफ निर्णायक विरोध" बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.