एमपी के 12 शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री पार:आज ग्वालियर, खरगोन-खंडवा में हीट वेव का अलर्ट

Updated on 04-05-2024 12:47 PM

मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। शुक्रवार को नरसिंहपुर, उज्जैन समेत 12 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा। यहां पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। ग्वालियर, खरगोन और खंडवा में हीट वेव, यानी गर्म हवा भी चल सकती है। हालांकि, 6 मई से मौसम फिर बदल जाएगा और पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

शुक्रवार को अधिकांश शहरों में दिन के टेम्प्रेचर में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। टीकमगढ़, उज्जैन-मलाजखंड में 40 डिग्री, शाजापुर में 40.1 डिग्री, गुना, शिवपुरी-खजुराहो में 40.2 डिग्री, सागर में 40.4 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, धार में 41 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, खरगोन-रतलाम में 41.2 डिग्री और नरसिंहपुर में पारा 42 डिग्री रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 39.7 डिग्री, ग्वालियर में 39.3 डिग्री, जबलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 35 डिग्री दर्ज किया गया।

रात में कई शहरों में टेम्प्रेचर लुढ़का

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हवा का रुख बदलने के कारण पिछली दो रातों में तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हुई। इनमें भोपाल समेत कई शहर शामिल हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात में पचमढ़ी में पारा 14.8 डिग्री, मंडला में 16.6 डिग्री और रीवा में पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल, इंदौर में पारा 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज ऐसा रहेगा मौसम

4 और 5 मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है।

6-7 मई को बारिश का अनुमान

IMD भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि ईरान की ओर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 6 और 7 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीट वेव चलने लगती है। अगले दिनों में हीट वेव का असर भी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.