तेजस्वी ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को दिखाए 36 नखरे, उधर ईशा ने किया एल्विश का जीना हराम, हंसी से लोटपोट हुई जनता

Updated on 14-11-2025 12:59 PM
टेलीविजन शो 'लाफ्टर शेफ्स' एक अनोखा रियलिटी शो था जिसमें कॉमेडी और कुकिंग का बेहतरीन मिक्सच था। कुकिंग कॉम्पटिशन के उलट, 'लाफ्टर शेफ्स' किचन में होने वाली मस्ती पर बेस्ड शो है। कुछ हफ्ते पहले जब सीजन 2 खत्म होने के बाद करण कुंद्रा और एल्विश यादव इसके विनर बने, तो कई फैंस बेसब्री से अगले सीज़न का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' की शूटिंग शुरू हो गई है। और इसकी कई सारी झलक हम लेकर आए हैं।

वैसे तो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसे हैं जिन्हें देख आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। इनमें से ही एक है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का सेट से वीडियो जिसमें तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड को नखरे दिखाती नजर आ रही हैं। करण तेजस्वी से खाना पकाने के लिए कहते हैं और वो उन्हें अना फेमस डायलॉग सुनाती हैं।

' लाफ्टर शेफ्स 3 ' का प्रोमो

वहीं, एक क्लिप में एल्विश यादव और ईशा मालवीय की नौटंकी भी देखने को मिल रही है। ईशा ने एल्विश को परेशान कर दिया है और एल्विश बस यही चाहते हैं कि वो उनकी टीम से चली जाएं। ईशा और एल्विश साथ मिलकर जलेबी बनाते हैं लेकिन उससे ज्यादा ईशा चीखती हैं। एल्विश बुरी तरह परेशान हैं।

'लाफ्टर शेफ्स 3' के कंटेस्टेंट्स

रियलिटी शो में वापसी करने वाले कंटेस्टेंट्स में अली गोनी, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल, जन्नत ज़ुबैर और करण कुंद्रा शामिल हैं। इनके अलावा, शो में शामिल होने वाले कुछ नए चेहरे हैं तेजस्वी प्रकाश, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी।

'लाफ्टर शेफ्स 3' कब शुरू होगा

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3', 'पति पत्नी और पंगा' शो की जगह लेगा। 'पति पत्नी और पंगा' का आखिरी एपिसोड 16 नवंबर, 2025 को प्रसारित होगा और 22 नवंबर, 2025 से 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' कलर्स टीवी पर आएगा। एपिसोड हर वीकेंड रात 9 से 9:30 बजे के बीच दिखाया जाएगा। कलर्स टीवी पर प्रीमियर के बाद, रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.