यूपी चुनाव से पहले तेज प्रताप का 'तीर्थ कार्ड'! अयोध्या की तर्ज पर यहां भी हो नॉन-वेज बैन

Updated on 12-01-2026 12:17 PM
पटना: यूपी चुनाव से पहले नॉन वेज पर आकर पॉलिटिक्स थमती दिख रही है। इस 'महामंथन' में तेज प्रताप ने भी टांग अड़ा दी है। उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक हलचलों के बीच बिहार के पूर्व मंत्री और जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने धार्मिक स्थलों की मर्यादा को लेकर बड़ा बयान दिया। अयोध्या में मांस की बिक्री पर लगे प्रतिबंध का स्वागत करते हुए तेज प्रताप ने इसे अन्य हिंदू तीर्थ स्थलों तक विस्तारित करने की वकालत की। उन्होंने विशेष रूप से वृंदावन का जिक्र करते हुए वहां बिक रही शराब और नॉन-वेज पर आपत्ति जताई। तेज प्रताप का ये रुख न केवल उनकी धार्मिक छवि को पुख्ता करता है, बल्कि यूपी की सियासत में 'तीर्थ कार्ड' के जरिए नई बहस भी छेड़ता भी दिख रहा है।

'अयोध्या जैसा नियम वृंदावन में भी हो लागू'

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर अयोध्या के 15 किमी दायरे में नॉन-वेज पर पाबंदी है, तो वृंदावन को इससे बाहर क्यों रखा गया है? उन्होंने चिंता जताई कि कान्हा की नगरी वृंदावन में शराब की दुकानें खुलेआम चल रही हैं। उन्होंने मांग की कि हर धार्मिक स्थल की पवित्रता का सम्मान करते हुए वहां ऐसे प्रतिबंध समान रूप से लागू होने चाहिए।

काशी, मथुरा और वृंदावन में नॉन-वेज बंद करने का समर्थन

उन्होंने अपनी मांग को विस्तार देते हुए कहा कि अयोध्या के साथ-साथ काशी, मथुरा और वृंदावन जैसे सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर मांस और मदिरा पूरी तरह बंद होनी चाहिए। उनके मुताबिक, ये कदम इन पवित्र स्थानों की आध्यात्मिक गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक है, क्योंकि हर जगह श्रद्धालु आस्था के साथ आते हैं।

विपक्षी नेताओं की राम मंदिर से दूरी पर प्रतिक्रिया

राम मंदिर जाने से कतराने वाले विपक्षी नेताओं के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि आस्था व्यक्तिगत विषय है। उन्होंने कहा कि जिसके मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास है, वो मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर सकता है। उन्होंने भक्ति के मामले में किसी भी तरह की राजनीति या रोक-टोक को अनावश्यक बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.