'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' का टीजर रिलीज, खूंखार सम्राट बॉबी देओल का आतंक, मसीहा बनकर आए पवन कल्‍याण

Updated on 02-05-2024 01:59 PM
साउथ के सुपरस्‍टार पवन कल्‍याण अभिनेता से नेता बन चुके हैं। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है, वहीं चुनावी दंगल के बीच उनकी नई फिल्‍म 'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' का टीजर भी रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस ट्रेलर में जहां मुगल सम्राट बने बॉबी देओल की खूंखार झलक देखने को मिलती है, वहीं पवन कल्‍याण मसीहा बनकर आमजन के लिए लड़ते नजर आते हैं। टीजर देखकर ऐसा भी लगता है कि उन्होंने फिल्‍म के लिए एक ऐसी स्क्रिप्ट चुनी है, जो उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं के अनुरूप है। 'हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1- सोर्ड वर्सेस स्‍प‍िरिट' में पवन कल्याण तलवार की धार पर एक्‍शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीजर में जहां एक ओर पवन कल्‍याण ज़ुल्म के ख‍िलाफ आवाज बने हैं, वहीं बॉबी देओल एक बार फिर विलन के रोल में जंच रहे हैं। टीजर के एक सीन में जहां वह कमरे में टहलते हुए दिखते हैं, अनायास ही 'आश्रम' वाले बाबा निराला की याद आ जाती है। टीजर में हैदराबाद है, जहां अत्याचार का साम्राज्‍य है। ऐसा लगता है कि बॉबी देओल इन दिनों साउथ के डायरेक्‍टर्स को नेगेटिव रोल में खूब अपील कर रहे हें। वह इस फिल्‍म में दुष्ट सम्राट की भूमिका में हैं। जबकि पवन कल्याण तलवारबाजी में माहिर योद्धा के रूप में स्टाइलिश लग रहे हैं।

गांव में लूट, उत्‍पीड़न और राजशाही की कहानी

'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' टीजर में पवन कल्‍याण ने अपनी फिल्‍म 'सरदार गब्बर सिंह' की तरह ही गले में लाल रंग लपेट रखा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह टीजर फिल्‍म के लिए उत्‍साह बढ़ाता है। टीजर में दिखाया गया है कि एक गांव को लूटा जा रहा है और लोगों को राजा द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। गांव के लोग इतने लंबे समय से पीड़ित हैं कि उन्होंने उम्मीद खो दी है। वॉयसओवर में डायलॉग है, 'जब राजा हमें लूटता है, तो गोलकुंडा नवाब राजा को लूटता है। इसके बाद, मुगल सम्राट द्वारा नवाब को लूटा जाता है।'

'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' में निधी अग्रवाल और नोरा फतेही भी

मेगा सूर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर कृष जगरलामुडी और ज्योति कृष्णा हैं। फिल्म में पवन कल्याण और बॉबी देओल के साथ निधि अग्रवाल लीड रोल में हैं। जबकि इसमें सुनील, नासर, रघुबाबू, सुब्बाराजू और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्‍म का म्‍यूजिक ऑस्कर जीत चुके एमएम कीरावनी ने दिया है।

इसी साल 2024 में रिलीज होगी फिल्‍म

पहले ऐसी चर्चा थी कि यह फिल्‍म डिब्‍बाबंद हो गई है, क्योंकि पवन कल्याण राजनीति पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, पवन कल्‍याण ने फैंस से वादा किया था कि वह फिल्म रिलीज करेंगे। 'हर‍ि हर वीरा मल्‍लू' में 17वीं शताब्‍दी की कहानी है, लिहाजा VFX के कारण निर्माण में देरी हुई है। फिल्‍म इसी साल रिलीज होगी, लेकिन अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.