टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया की अमेरिका से टक्कर, जानें मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी

Updated on 07-02-2026 02:43 PM
मुंबई: दो साल पहले पिछले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जिन सूर्यकुमार यादव ने करिश्माई कैच लपक कर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हीं सूर्यकुमार की अगुआई में टीम इंडिया आज से टी20 खिताब को बचाने के मिशन के साथ मैदान पर होगी। आज अमेरिका के खिलाफ मैच के साथ भारत अपने इस अभियान की शुरुआत करेगा।

इस मैच को मजाक में 'आधार कार्ड बनाम ग्रीन कार्ड' कहा जा रहा है। अमेरिकी टीम की जर्सी में कई ऐसे चेहरे होंगे जिन्होंने भारत में ही क्रिकेट का ककहरा सीखा। लेकिन, उलटफेर करने में माहिर इस अमेरिकी टीम को हल्के में लेने की गलती टीम इंडिया नहीं करेगी। शनिवार शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का महज औपचारिक आगाज नहीं, बल्कि इरादों का ऐलान है। जहां भारत अपनी बादशाहत बनाए रखने उतरेगा और अमेरिका यह साबित करने कि क्रिकेट में उसकी मौजूदगी महज संयोग नहीं ।

बैटिंग में सुपर स्ट्राइकर्स की भरमार

टी20 वह फॉर्मेट बन चुका है जिसमें भारत सबसे सहज, सबसे संतुलित और सबसे आत्मविश्वासी दिखता है। यह भारतीय टीम टी20 को 'खेलती' नहीं, नियंत्रित करती है। भारतीय बैटिंग ऑर्डर किसी तय स्क्रिप्ट पर नहीं चलता। जरूरत पड़ी तो मध्य ओवरों में धैर्य और आखिरी ओवरों में निर्दयी प्रहार टीम के पास हर मोड़ के लिए तैयार जवाब है।
भारतीय टीम का आत्मविश्वास सिर्फ नामों पर नहीं, आंकड़ों पर भी टिका है। पिछले एक साल (6 फरवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 तक) में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 195, हार्दिक पंड्या का 168 और सूर्यकुमार यादव का 157 का रहा है। उनके साथ ईशान किशन ने वापसी के बाद लगातार प्रभाव छोड़ा है और 4 मैचों में 231 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी पावरप्ले में भारत की बड़ी ताकत रही है। उनके द्वारा दी गई बेहतरीन शुरुआत का फायदा उठाने के लिए मध्यक्रम में कप्तान सूर्या, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी हैं। रिंकू सिंह जैसे फिनिशर की मौजूदगी भारत को आखिरी ओवरों में बढ़त देती है।

बॉलिंग में अनुभव और नियंत्रणः

गेंदबाजी में भारत का सबसे बड़ा हथियार जसप्रीत बुमराह हैं, जिनकी टी20 विश्व कप में इकॉनमी 5.44 रही है। वर्ल्ड कप में 26 विकेट ले चुके बुमराह को साथी पेसर अर्शदीप का अच्छा साथ मिलेगा, जो टी20 वर्ल्ड कप में 27 विकेट ले चुके हैं। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 7.42 रन प्रति ओवर है।
स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे उम्दा विकल्प है, जिन्होंने पिछले एक साल में क्रमशः 26 और 25 विकेट टी20 इंटरनैशनल मैचों में लिए है। हालांकि दोनों का इकॉनमी रेट इस साल क्रमशः 9 और 9.63 रन प्रति ओवर का रहा है।

नए जरूर, पर कमजोर नही

वैश्विक मंच पर अमेरिकी टीम थोड़ी नई जरूर है पर इसे कमजोर टीम नहीं कह सकते। कप्तान मोनांक पटेल ने पिछले एक साल में टी20 में लगातार रन बनाए हैं (9 मैचों में 365 रन, 1 सेंचुरी और 3 फिफ्टी), जबकि साइतेजा मुक्कमाला और मिलिंद कुमार ने मध्यक्रम में स्थिरता दी है। साइतेजा अपनी टीम के सबसे अधिक रैंकिंग्स ( 25वीं ) वाले बैटर है और उनके नाम दो फॉर्मेट में इंटरनैशनल सेंचुरी है। शुभम रंजने और हरमीत सिंह जैसे खिलाड़ी भारतीय हालात से वाकिफ हैं। गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका का सबसे भरोसेमंद नाम हैं (टी201 में 40 विकेट, इकॉनमी रेट 6.85), जबकि अली खान डेथ ओवरों में गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।

कुछ आंकड़े

आमने-सामने
कुल मैच- 1
भारत जीता- 1,
अमेरिका जीता- 0
80 रन और चाहिए मोनांक पटेल को टी201 में 1000 रन पूरा 'करने वाला पहला अमेरिकी खिलाड़ी बनने के लिए।
8 द्विपक्षीय टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली है भारत ने 29 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से लेकर और सभी जीत दर्ज की हैं।

संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.