टीम इंडिया पर मंडराया T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का संकट, 1 हार बनी दुश्मन, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

Updated on 22-06-2026 01:29 PM
नई दिल्ली: 21 जून को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को मात देने के बाद अफ्रीका की चुनौती के सामने टीम इंडिया हल्की साबित हुई। इस बार टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि एक हार के बाद ही भारत के अगले चरण में जाने की उम्मीदों को झटका लग गया है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की स्थिती टीम इंडिया से मजबूत नजर आती है।

ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल की स्थिती

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप-1 में है। ऑस्ट्रेलिया 3 में से 3 जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर विराजमान है। भारतीय टीम 3 में से 2 जीत के साथ फिलहाल दूसरे नंबर पर है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश हैं। इन दोनों टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट अफ्रीकी टीम का बेहतर है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स 3 में से 3 मुकाबले हार चुकी हैं। ऐसे में दोनों को अगले चरण की रेस से लगभग बाहर माना जा सकता है।

भारत के लिए क्यों हो सकती है मुश्किल

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि सिर्फ एक मैच हारने से भारतीय टीम के लिए दिक्कत कैसे खड़ी हो गई। आपको बता दें कि आईसीसी के नियमों के अनुसार हर ग्रुप से 2 टीमें नॉक-आउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत को अगले 2 मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। अगर भारत को कंगारू टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तो उनका सफर 6 अंको के साथ ग्रुप स्टेज तक ही सीमित हो सकता है।

क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के अगले 2 मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से होने वाले हैं जो तुलनात्मक रूप से कमजोर हैं। दोनों मैच जीतकर अफ्रीका 8 अंको के साथ अगले चरण में जा सकता है। इन सबसे परे अगर ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान और भारत से हार मिली तो उनके लिए परेशानी का सबब हो जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले का हाल

इसके साथ ही बात की जाए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे प्रोटियाज टीम ने मारिजाम काप की 81 रनों की पारी के दम पर 5 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। राधा यादव ने 27 और 66 के निजी स्कोर पर काप के 2 कैच छोड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.