शिक्षकों को मिलेगी सरकारी आवास की सुविधा

Updated on 03-12-2024 01:37 PM

कोरबा । अनुसूचित जिले में शिक्षा के महत्व को ध्यान रखकर जिला प्रशासन की ओर से बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के आवास की कमी को ध्यान रखकर डीएमएफ से 20 शिक्षक आवास स्वीकृत किए हैं। इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यापन की दशा में सुधार होगी।

इसके लिए पीडब्ल्यूडी एवं आरईएस को एजेंसी नियुक्त करते हुए नौ करोड़ 12 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्कूल के समीप आवास बनने के पश्चात दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दे पाएंगे। इससे विद्यालयों में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा।

कलेक्टर वसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास से जिले के पोड़ी-उपरोड़ा, कोरबा, पाली, करतला ब्लाक अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के आवास की कमी को देखते आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

सुविधा मिलने से नजदीकी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले शिक्षक रूक पाएंगे। उन्होंने कोरबा विकासखंड के संकुल श्यांग, संकुल अजगरबहार, संकुल लेमरू, संकुल कुदमुरा, करतला विकासखंड अंतर्गत संकुल बरपाली, संकुल करतला, संकुल कोरकोमा, संकुल रामपुर, कटघोरा विकासखंड अंतर्गत संकुल रंजना, संकुल कटघोरा में शिक्षक आवास का निर्माण कार्य हेतु 10 स्थानों पर ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को एजेंसी नियुक्त करते हुए प्रत्येक संकुलों के लिए राशि 41,69000 रुपये के मान से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसी तरह लोक निर्माण विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत संकुल पसान, संकुल मोरगा, संकुल जटगा, संकुल कोरबी तथा पाली विकासखंड के संकुल जेमरा, संकुल तिवरता, संकुल उतरदा, संकुल चोढ़ा, संकुल सिल्ली और संकुल सपलवा में शिक्षक आवास के निर्माण के लिए प्रत्येक के लिए अलग-अलग 49 लाख 60 हजार रुपये के मान से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.