डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिका सुनीता यादव

Updated on 06-09-2025 01:05 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरूस्कार से प्रशस्ति पत्र, शाल, चेक से सम्मानित हुई। वे जिले की प्रथम शिक्षिका हैं जो राज्यपाल शिक्षक सम्मान और डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरूस्कार से सम्मानित हुई हैं। बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की  शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार में से एक  पं मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है।

वो कार्य जिसके कारण उन्हें पुरस्कार मिला

शिक्षिका सुनीता यादव एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है। वह कक्षा के अ़ंतिम बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत रहती है। साहित्य को शिक्षा से जोड़ कर बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। बच्चों को पोषण आहार और उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वयं के व्यय से बच्चों को नियमित दूध वितरण करती है। अधिक से अधिक न्योता भोजन करवा कर बच्चों के पोषण आहार पर भी शिक्षिका कार्य कर रही है। यह जिले की पहली महिला शिक्षिका है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में सारंगढ़- बिलाईगढ  के प्राथमिक विद्यालय में आये परिवर्तन पर शोध पत्र लिखा है।

शिक्षिका सुनीता यादव ने अन्यत्र जिला बिलासपुर में भी आदिवासी बच्चों को शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिलकडीह में  निशुल्क अध्यापन समर कैंप  चला कर की है। आईसीटी पर काम करते हुये बच्चों को दीक्षा एप, स्टोरी वीवर से पढा़ती हैं।

बच्चों को सीखाने के लिए लघु फिल्म बनाकर शिक्षण देती है, जिसमें बच्चे और शिक्षिका सुनीता यादव अभिनय करते हैं। आडियो बुक, पाडकास्ट, ब्लागिंग, रिपोर्टर, रोजगार मूलक, शिक्षा स्मार्ट क्लास का संचालन कर रही है। इस उल्लेखनीय योगदान के कारण सुनीता यादव को पं मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

शिक्षिका सुनीता यादव का जन्म सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद के जाने माने उत्कृष्ट शिक्षक पठान नाग यादव व रुपा यादव के घर में हुआ। वे छात्र जीवन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रांरभिक शिक्षा सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद में हुई है। स्नातक की पढ़ाई कला महाविद्यालय पिथौरा में की और स्नातकोत्तर अंग्रेजी साहित्य में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पूर्ण किया व पं सुंदरलाल शर्मा विवि बिलासपुर से बीएड की। शिक्षिका का विवाह बरमकेला के व्यवसायी नंदकुमार यादव से हुआ। इनकी एकमात्र संतान सृजना यादव जनर्लिज्म और मास मिडिया कम्युनिकेशन की छात्रा है जो  गुरु घासीदास विवि में अध्ययनरत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.