TDP का आरोप- जगन ने अपने लिए महल बनवाया:रुशिकोंडा पहाड़ी पर बने लग्जरी रिजॉर्ट पर 500 करोड़ रुपए खर्चे

Updated on 19-06-2024 12:40 PM

आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने के बाद तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने पूर्व CM और YSRCP प्रेसिडेंट जगन मोहन रेड्डी पर सार्वजनिक धन के गलत उपयोग का आरोप लगाया है।

TDP का कहना है कि जगन ने विशाखापट्टनम में समुद्र के किनारे रुशिकोंडा पहाड़ी पर अपने लिए लग्जरी सी-फेसिंग रिजॉर्ट बनवाया है। इसमें जनता का 500 करोड़ रुपए खर्च किया है।

TDP विधायक जी श्रीनिवास राव ने NDA डेलिगेशन और पत्रकारों के साथ रिजॉर्ट का दौरा किया था। इसके बाद पार्टी ने 16 जून को X पर पोस्ट शेयर करके दावा किया कि इस ​​​​​​रिजॉर्ट के इंटीरियर डिजाइन में 33 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

आरोप है कि रिजॉर्ट में 15 लाख रुपए की कीमत वाले 200 झूमर लगाए गए हैं। महंगी कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं। बाथरूम से लेकर पूरे रिजॉर्ट में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम है।

YSRCP ने कहा- यह बिल्डिंग सरकार की है
हालांकि, YSRCP ने TDP के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह बिल्डिंग सरकार की है। इसे जगन मोहन की निजी संपत्ति बताना घृणास्पद है। इस रिजॉर्ट को टूरिज्म प्रोजेक्टर के तौर पर आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बनाया है। इसके लिए केंद्र सरकार से मई 2021 में कोस्टल रेगुलेटरी जोन की मंजूरी ली गई थी।

TDP के दावे पर पूर्व मंत्री बोले- ये हवेली रेड्डी की नहीं YSRCP नेता और पूर्व उद्योग मंत्री जी. अमरनाथ ने आरोप लगाया कि TDP रिजॉर्ट को ऐसे पेश कर रही है जैसे ये हवेली रेड्डी की है। उन्होंने आगे कहा कि यह संपत्ति प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी के लिए थी, क्योंकि वाइजैग राजधानी बनने जा रहा था। यह CM का कैंप कार्यालय नहीं था।

उन्होंने यह भी कहा कि TDP सत्ता में है। राष्ट्रपति, राज्यपाल या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए रिजॉर्ट का यूज कैसे किया जाए। इस पर विचार करने के जगह TDP रिजॉर्ट को ऐसे पेश कर रही है जैसे ये जगन का घर हो। ये ठीक नहीं है। अमरनाथ ने कहा कि यह बिल्डिंग सरकार की हैं, रेड्डी या YSRCP की नहीं।

श्रीनिवास राव के दौरे के बाद TDP का दावा
रुशिकोंडा रिजॉर्ट 1 लाख 41 हजार 433 स्क्वायर मीटर में बना है। इसमें 12 बेडरूम हैं। यहां बने बाथरूम में से कुछ का एरिया 480 स्क्वायर फीट तक है।
रुशिकोंडा हिल को काटकर यहां पर तीन आलीशान महलनुमा लग्जरी बिल्डिंग बनाई गई हैं। जगन सरकार ने इस पर लगभग 452 करोड़ रुपए में से करीब 407 करोड़ रुपए खर्च किया है।
कलिंगा ब्लॉक के पहले फ्लोर के सीटिंग हॉल में 2 लाख रुपए का झूमर लगाया गया है। गैलरी में इम्पोर्डेड संगमरमर लगाया गया है और रिजॉर्ट में 200 से ज्यादा झूमर लगे हैं।
कलिंगा ब्लॉक में वॉल टु वॉल स्क्रीन वाला होम थिएटर भी है। गजपति और वेंगी ब्लॉक्स में भी इसी तरह की व्यवस्था है। सरकार ने रिजॉर्ट के इंटीरियर में 33 करोड़ रुपए और लैंड स्कैपिंग में 50 करोड़ रुपए खर्चे हैं।
ये प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए है, तो 7266 वर्ग मीटर में फैले विशाल मीटिंग हॉल की क्या जरूरत पड़ी। बाथरूम से लेकर पूरे रिजॉर्ट में सेंट्रल एयर कंडीशनिंग है।
पूरा परिसर सेंट्रल एयर कंडीशनिंग से सुसज्जित है। सी-फेसिंग डाइनिंग हॉल है। हर बेडरूम में 12 बेड हैं। बाथरूम में स्पा की सुविधाएं शामिल हैं।
TDP का आरोप है कि इस प्रॉपर्टी को जगन रेड्डी के लिए कैम्प कार्यालय के तौर पर बनाया गया था।
निर्माण लागत को छुपाया गया और निर्माण के ठेके जगन के समर्थकों को दिए गए।
इस रिजॉर्ट के लिए पहाड़ी पर बने ग्रीन रिजॉर्ट को ढहाया गया, जिनसे सरकार को हर साल 8 करोड़ रुपए तक की आय होती थी।
जगन सरकार ने रिजॉर्ट को लेकर अदालत को गुमराह किया। शुरुआत में राज्य सरकार ने इसे एक स्टार होटल बताया। इसके बाद CM कैंप ऑफिस कहा गया और बाद में टूरिज्य प्रोजेक्ट बताया।
95 करोड़ रुपए केवल जमीन को समतल करने पर खर्च किए गए। 21 करोड़ रुपए इलाके को सुंदर बनाने पर खर्च किए गए। निर्माण गतिविधियों को छिपाने के लिए 20 फीट की बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
इस परियोजना को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट की बनाई विशेषज्ञ समिति ने इसमें कई उल्लंघन पाए। इसके बावजूद निर्माण जारी रहा।
रिजॉर्ट में लगे बाथटब की कीमत 26 लाख रुपए है। जगन ने अपनी पत्नी के लिए 500 करोड़ रुपए का महल बनवाया। पत्नी ने बीच व्यू पैलेस खरीदने के लिए कहा तो उन्होंने सभी नियम तोड़ दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.