टीसीएस ने मैकडॉनल्ड्स से मिलाया हाथ, सुबह-सुबह उछल गया कंपनी का शेयर

Updated on 19-09-2024 10:58 AM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने फिलीपींस में मैकडॉनल्ड्स के मास्टर फ्रैंचाइजी होल्डर के साथ दो साल का अनुबंध किया है। हालांकि इस डील की फाइनेंशियल डिटेल का खुलासा नहीं किया गया। फिलीपींस के जॉर्ज यांग के नेतृत्व वाली गोल्डन आर्चेस डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GADC) के साथ पार्टनरशिप एशिया प्रशांत क्षेत्र में फास्ट-फूड इंडस्ट्री में TCS की पहली साझेदारी है। टीसीएस ने बुधवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.27% तेजी के साथ 4402 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

TCS ने कहा कि डील की शर्तों के तहत वह फिलीपींस में 760 से अधिक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में आईटी ऑपरेशन को डिजिटाइज करेगी। इसमें GADC में मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करना और क्लाउड पर शिफ्ट करना शामिल होगा। GADC के एमडी मार्गोट टोरेस ने कहा कि TCS के साथ यह साझेदारी हमारे निरंतर डिजिटल ट्रांजिशन की ओर एक और कदम है। इससे हमारा कामकाज बेहतर होगा और हम ग्राहकों तथा कर्मचारियों के अनुभव को लगातार बेहतर बना सकेंगे।

फिलीपींस में टीसीएस का कामकाज


टीसीएस का कहना है कि अपग्रेडेशन प्रक्रिया से कंपनी की कार्यकुशलता बढ़ेगी, परिचालन लागत में सुधार होगा, डिजिटल ट्रांजिशन और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, फ्रैंचाइजी अनुभव को बेहतर होगा। इससे स्टेकहोल्डर्स को फायदा होगा और कामकाज में सुधार आएगा। टीसीएस जीएडीसी की प्रोसेस को भविष्य के लिए भी तैयार करेगी ताकि उनकी विकास योजनाओं को सपोर्ट मिल सके। टीसीएस फिलीपींस में 2008 से काम कर रही है। वर्तमान में इसके 5,000 से अधिक कर्मचारी दूरसंचार, बैंकिंग और वित्त, रियल एस्टेट और एयरलाइंस जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.