’जिले में श्टीबी मुक्त भारतश् की मुहिम तेज-100 दिवसीय अभियान से स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में मिली बड़ी सफलता’

Updated on 12-06-2026 12:18 PM

कोरिया। जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन कर टीबी की पहचान और रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2026 से प्रारंभ हुए अभियान के 77वें दिन तक जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 34 उच्च जोखिम गांवों में अब तक 82 आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन, बीपी, शुगर, एनीमिया और बीएमआई जांच के माध्यम से लोगों की व्यापक स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे टीबी के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की समय रहते पहचान संभव हो रही है।

अब तक कुल 27,574 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 12,581 लोगों की एक्स-रे जांच की जा चुकी है, जो लगभग 45 प्रतिशत है। जिले में एक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और तीन स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित एक्स-रे मशीनों के माध्यम से जांच कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 53 निक्षय मित्र बनाए गए हैं, जिनके सहयोग से टीबी मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। प्रत्येक मरीज को उपचार के दौरान फूड बॉक्स उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य सुधार में सहायता दी जा रही है।

अभियान के तहत अब तक 33 नए टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में जिले में 115 टीबी मरीज उपचाररत हैं। साथ ही मरीजों के परिजनों को टीबी संक्रमण से बचाव हेतु टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी भी प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा “टीबी मुक्त भारत”, “टीबी मुक्त छत्तीसगढ़” और “टीबी मुक्त कोरिया” की शपथ दिलाई जा रही है। लोगों को “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संदेश के साथ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

’कलेक्टर की अपील’

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग देना चाहिए, जिससे जिले को शीघ्र ही टीबी मुक्त बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि कोरिया जिला टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और जनभागीदारी के बिना यह लक्ष्य संभव नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.