टाटा की कंपनी ने झुनझुनवाला परिवार को दिया झटका, शेयर में क्यों आई गिरावट
Updated on
08-07-2025 01:51 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयर में मंगलवार को करीब 5.5% की गिरावट आई। इससे झुनझुनवाला परिवार के पोर्टफोलियो से लगभग 900 करोड़ रुपये कम हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टाइटन का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का बिजनेस अपडेट उम्मीद से कम रहा। इस तिमाही में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।झुनझुनवाला परिवार की टाइटन में 5.15% हिस्सेदारी है। शेयरों की बिक्री तब हुई है जब एक और ऊंचे P/E वाले टाटा स्टॉक, ट्रेंट ने निवेशकों को निराश किया। ट्रेंट की रेवेन्यू में ग्रोथ उम्मीद से कम रही। इससे कंज्यूमर स्पेस में प्रीमियम वैल्यूएशन को लेकर चिंता फिर से बढ़ गई है। टाइटन के ज्वेलरी बिजनेस में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। घरेलू राजस्व में सिर्फ 18% की वृद्धि हुई, जो कि 22-23% की उम्मीद से बहुत कम थी। कंपनी के मुख्य ब्रांड- तनिष्क, मिया और ज़ोया की वृद्धि और भी कम (सिर्फ 17%) रही। इसमें बुलियन की बिक्री शामिल नहीं है।
टाइटन के साथ यह भी समस्या
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के अलावा टाइटन को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इंड्रिया (Indriya) जैसे नए प्लेयर्स कुछ बाजारों में आ रहे हैं। मौजूदा प्रतिद्वंद्वी भी अपना विस्तार कर रहे हैं। कंपनी सोने की कीमतों में अंतर को कम करके और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले चार्ज करके इसका जवाब दे रही है। कंपनी गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम और मंथली इंस्टॉलमेंट स्कीम भी चला रही है ताकि बिजनेस को बनाए रखा जा सके।
कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?
मंगलवार को टाइटन के शेयर में बड़ी गिरावट रही। दोपहर 1 बजे यह शेयर 5.67% की गिरावट के साथ 3459.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक महीने में यह शेयर दो फीसदी से ज्यादा गिर गया है। बात अगर इस साल के रिटर्न की करें तो यह हरे निशान पर रहा है। 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक इसने निवेशकों को करीब 6.5 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न करीब 10 फीसदी रहा है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…