कोलकाता में रामनवमी रैली पर टारगेट हमला:बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का दावा- गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए

Updated on 07-04-2025 01:09 PM

पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में रामनवमी की रैली पर हमला हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वीडियो शेयर कर मजूमदार ने लिखा- सिर्फ भगवा झंडा ले जाने पर गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए। शीशे ( विंडशील्ड) तोड़ दिए गए। अराजकता फैलाई गई। यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि टारगेट हिंसा थी।

जवाब में कोलकाता पुलिस ने कहा- किसी भी जुलूस के लिए परमिशन नहीं ली गई थी। न ही इलाके में ऐसी कोई ऐसी गतिविधि हुई। गाड़ी को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति सामान्य है। जांच के लिए केस दर्ज किया जा रहा है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

देशभर में रविवार को रामनवमी मनाई गई। यूपी, एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में रामनवमी पर जुलूस निकाले गए। पश्चिम बंगाल में भाजपा और TMC की लगभग 2500 जुलूस निर्धारित थे। राज्य में 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ड्रोन और CCTV से नजर रखी गई।

भाजपा नेता सुकांत मजूमदार की पोस्ट की 2 बड़ी बातें

रामनवमी पर बंगाली हिंदूओं ने सिस्टम हिला दिया: हिंसा के समय पुलिस कहां थी? वहीं थी और खामोश होकर देख रही थी। ममता बनर्जी द्वारा चुनी गई पुलिस, उनकी तुष्टीकरण की राजनीति से पूरी तरह से पंगु हो गई। निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक कदम भी नहीं उठाया गया। कायरतापूर्ण निष्क्रियता एक बात साबित करती है कि रामनवमी पर एकजुट बंगाली हिंदुओं की आवाज ने सिस्टम को हिला दिया है।

अगले साल और भी बड़ा जुलूस निकालेंगे: ममता की लाड़ली 'शांति वाहिनी' शांतिपूर्ण नहीं है। वे घबराए हुए हैं। डरे हुए हैं। यह जान लें कि यह तो बस शुरुआत है। हम कोलकाता से वादा करते हैं कि अगले साल पार्क सर्कस से और भी बड़ा, जोरदार और शक्तिशाली रामनवमी जुलूस निकलेगा। पुलिसवाले जो आज चुप रहे? वे हम पर फूल बरसाएंगे। इन शब्दों पर ध्यान दीजिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.