तरंग शक्ति-2024 युद्धाभ्यास आज से:पहली बार भारत आई जर्मन एयरफोर्स; तख्तापलट के चलते बांग्लादेश के शामिल होने पर संशय

Updated on 06-08-2024 12:43 PM

तमिलनाडु के सुलूर में आज से भारतीय वायुसेना की एयर एक्सरसाइज तरंग शक्ति शुरू हो रही है। इसमें दुनिया भारत समेत दुनिया की 10 सबसे ताकतवर एयरफोर्स शामिल हो रही हैं। भारत इसमें स्वदेशी लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन करेगा। इनमें तेजस, राफेल, मिराज, जगुआर और मिग 29 शामिल हैं।

तरंग शक्ति में शामिल होने वाले बाकी देशों में अमेरिका, फ्रांस, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जापान, UAE, हंगरी, जर्मनी, स्पेन, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश का नाम है।

यह पहला मौका होगा, जब जर्मन एयरफोर्स भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर युद्ध अभ्यास करेगी। हालांकि बांग्लादेश में हाल ही में हुए तख्तापलट के कारण उसकी वायुसेना के आने पर संशय है।

बांग्लादेश में एक दिन पहले हुआ तख्तापलट, सेना ने कमान संभाली
बांग्लादेश के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने दो महीने पहले ही पद संभाला है। हालांकि बांग्लादेश अभी तक पीछे नहीं हटा है। बांग्लादेश में पीएम शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद से राजनीतिक संकट हो गया है। देश की कमान फिलहाल सेना के हाथ में है। हमें इंतजार करना होगा, क्योंकि अब प्राथमिकताएं अलग हैं।

2 फेज में होगी तरंग शक्ति एयर एक्सरसाइज
तरंग शक्ति में करीब 30 देश हिस्सा लेंगे। यह एक्सरसाइज 2 फेज में होगी। पहला फेज 14 अगस्त तक चलेगा। पहले फेज में फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम की वायु सेनाएं अपने लड़ाकू विमान लेकर आएंगी।

दूसरा फेज, 29 अगस्त से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ग्रीस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका समेत 6 देश शामिल होंगे।

इस एक्सरसाइज का मकसद भारत की रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करना और युद्ध अभ्यास में शामिल हो रही सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना है।

एयर एक्सरसाइज में कॉम्बेट ड्रिल के साथ ग्राउंड प्रैक्टिस होगी
बीते कई सालों से भारत लगातार एक साथ कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहा हैं। थलसेना के हाल ही में महाजन फायरिंग रेंज में तीनों के युद्धाभ्यास हो चुके हैं। वहीं जोधपुर में भारत व फ्रांस की एयरफोर्स के बीच गरूड़ युद्धाभ्यास के दो वर्जन हो चुके हैं।

इसके अलावा ओमान के साथ ईस्टर्न ब्रिज एक्सरसाइज भी जोधपुर में हो चुकी हैं। इस वाॅरगेम में सभी देशों के पायलट, इंजीनियर्स और ग्राउंड स्टाफ अपनी दक्षता और युद्ध के तरीकों को साझा करेंगे।

जैसे हवा में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें 10 देशों की एयरफोर्स को अलग-अलग टारगेट दिए जाएंगे। इसी तरह मेंटेनेंस की प्रैक्टिस भी ग्राउंड स्टाफ करेगा।

फ्रांस 3 राफेल, एक MRTT और 160 जवानों के साथ शामिल होगा

फ्रांसीसी दूतावास के मुताबिक फ्रांस की वायुसेना की टुकड़े तीन राफेल, एक मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) विमान और एक A400M शामिल होंगे। साथ ही 160 जवान भी आएंगे। फ्रांसीसी दल की भागीदारी इंडो-पैसिफिक रीजन में उनके 2 महीने लंबे मिशन का हिस्सा है, जो जून के आखिर में फ्रांस में शुरू हुआ था, और 15 अगस्त को पूरा होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.