जिस तारा शर्मा ने अक्षय खन्ना से किया था घनघोर इश्‍क, अब वो भी 'धुरंधर' की मुरीद, 2 साल बाद ही हो गया था ब्रेकअप

Updated on 11-12-2025 02:51 PM
'धुरंधर' के साथ-साथ हर तरफ अक्षय खन्ना के नाम का बिगुल बज रहा है। एक्टर ने रहमान डकैत के रोल में जिस तरह दमदार परफॉर्मेंस दी है, उसने हर किसी को मुरीद बना लिया है। और तो और FA9LA गाने पर अक्षय के डांस स्टेप ने भी गर्दा उड़ा दिया है और यह खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस और अक्षय की एक्स-गर्लफ्रेंड रहीं तारा शर्मा भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सकीं। अब उन्होंने अक्षय की एक पुरानी तस्वीर तस्वीर शेयर कर एक्टर को बधाई दी है।

तारा शर्मा ने अक्षय खन्ना के साथ कई साल पहले खींची गई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। साथ में लिखा, 'अक्षय को बहुत-बहुत बधाई। हमने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारे इंस्टाग्राम फीड 'धुरंधर' से भरे हुए हैं। खासकर यह गाना और इस पर तुम्हारी एंट्री। तुम्हें और पूरी टीम को ढेर सारी बधाइयां। ये गाना और उस पर तुम्हारा स्वैग, तुम्हारा ऑरा।

तारा शर्मा ने लिखा- खुशी है तुम्हारी मेहनत रंग ला रही है
तारा ने आगे लिखा है, 'हम बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और तुम्हें एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को कायम रखते देखना वाकई बहुत अच्छा लगता है। हमारे स्कूल के नाटक शायद हम सभी के लिए एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम थे और तब से ही हम जानते थे कि तुम यही करोगे। शायद तुम मेरी जानकारी में सबसे कम बोलने वाले इंसान हो। तुम्हारे लिए खुशी है कि तुम्हारी शांत मेहनत रंग ला रही है! ये फ्लैशबैक फोटो, तुम्हारे फोटो न खिंचवाने के दौर से पहले की है।'

अक्षय खन्ना ने तारा शर्मा संग रिश्ते को बताया था सच्चा, फिर किया इनकार

मालूम हो कि कभी तारा शर्मा और अक्षय खन्ना एक-दूसरे को डेट करते थे। दोनों बचपन के दोस्त रहे और स्कूल में भी साथ पढ़े थे। इस बारे में जब अक्षय से करण जौहर ने 2007 में अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' में पूछा था, तो वह बोले थे, 'वो एक सच्चा रिश्ता था।' हालांकि, बाद में उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में तारा संग रोमांटिक रिलेशनशिप से इनकार कर दिया था।

तारा शर्मा के लिए यह बोले थे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना से जब कहा गया कि उनके करीबी दोस्तों का मानना था कि तारा शर्मा उनके लिए सही लड़की थीं और उन्हें उनसे शादी कर लेनी चाहिए थी। तो इस पर एक्टर ने जवाब दिया था, 'ये कौन से दोस्त हैं जो ऐसा कह रहे हैं? ठीक है, तारा और मैं सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन अब वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर रही है। जल्द ही वह एक शादीशुदा महिला बन जाएगी।'

तारा शर्मा की शादी का भी मिला था न्योता, ब्रेकअप पर यह बोली थीं तारा

वहीं, तारा शर्मा ने साल 2007 में रूपक सलूजा से शादी की थी। उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट में अक्षय खन्ना का भी नाम था। भी मेहमानों की सूची में शामिल थे। तारा ने तब हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए कहा था कि रूपक को भी अक्षय के उनकी शादी में आने से कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि वह तो अक्षय को बहुत पसंद करते हैं। तारा ने कहा था, 'वैसे भी, अक्षय और मेरा ब्रेकअप काफी समय पहले हो गया था। लेकिन हम हमेशा दोस्त रहे हैं। इसलिए सब कुछ सौहार्दपूर्ण है।' तारा शर्मा और अक्षय खन्ना ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था, जिसके बाद ब्रेकअप हो गया था। इसके बावजूद उनकी दोस्ती बनी रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.