'बेकार है भगवान का नाम...मैं नहीं करता पूजा-पाठ' केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान

Updated on 18-07-2026 01:38 PM
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक बार फिर खुलकर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि भगवान को किसी ने देखा नहीं है, इसलिए वे खुद पूजा-पाठ नहीं करते और दुनिया को दिखाने के लिए ऐसा करना बेकार है। मांझी ने जोर देकर कहा कि माता-पिता ही साक्षात ब्रह्मा और विष्णु हैं। उन्होंने अपनी भावुकता साझा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने मजदूरी करके उन्हें पढ़ाया-लिखाया और आज उनके ही आशीर्वाद की बदौलत वे मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचे हैं।


'बेकार है भगवान का नाम...'

केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'बेकार है भगवान का नाम.. पूजा करना और ये सब करना। जो माता-पिता का प्रणाम नहीं किया, उनका पूजा नहीं किया तो दुनिया को दिखाने के लिए और अपनी संतुष्टि के लिए। देखिए इस दुनिया में भगवान को लोग मानते हैं। हम सही में पूजा-पाठ नहीं करते हैं। भगवान को देखा नहीं है इसलिए हम सुनते हैं, इस दुनिया में भगवान को लोग मानते हैं। हम सही में पूजा-पाठ नहीं करते हैं। भगवान को देखा नहीं है इसलिए हम सुनते हैं। लेकिन माता-पिता तो साक्षात् भगवान ब्रह्मा, विष्णु जो भी कहिए हैं।'

'कोई भगवान नहीं है माता-पिता छोड़ कर'

माता-पिता और परिवार को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा, 'गरीब घर में पैदा हुए क्या मशक्कत उन लोगों ने हमारे लिए सही और आज हम यहां पर आए हैं। हम लोग क्या है एक प्रोवर्ब है कि 'बाढ़े पूत पिता के धर्म और खेती उपजे अपने कर्म।' तो आज खेती का भी काम शुरू कर दिया है। आठ बीघा में धान उपजा रहे हैं और पिताजी का धर्म का मामला है उनको भी यादगार के रूप में प्रतिष्ठित करा दिया है। क्योंकि मजदूरी करके हम लोगों को पढ़ाए। उन्हीं का आशीर्वाद है जिसके चलते जिस पद को हम नहीं सोच रहे थे कि हमको मिलेगा वो भी पद मिला। चाहे मुख्यमंत्री का मामला हो, चाहे भारत सरकार में मंत्री का मामला हो। इसलिए हम दुनिया को बताने के लिए कि कोई भगवान नहीं है माता-पिता छोड़ करके। इसलिए माता-पिता का जो पूजा करता हूं, माता-पिता जी का सेवा करता है, उनका नाम उजागर करता है।'

पहले माता-पिता, फिर भगवान- मांझी

इतना कुछ कहने के बाद जीतन राम मांझी एक बार फिर भगवान और उनके असतित्व पर लौट आए। उन्होंने कहा, 'वो भगवान का नाम (जाप करना) करता है। बेकार है भगवान का नाम.. पूजा करना और ये सब करना। जो माता-पिता का प्रणाम नहीं किया, उनका पूजा नहीं किया। तो दुनिया को दिखाने के लिए और अपनी संतुष्टि के लिए।'

पुश्तैनी घर पर पूर्वजों की प्रतिमाओं का अनावरण

दरअसल, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने अतरी (गयाजी) में अपने पैतृक आवास पर पूर्वजों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान वो थोड़ा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि माता-पिता से बड़ा कोई भगवान नहीं होता। जीतन राम मांझी ने अपनी राजनीतिक यात्रा में परिवार के संघर्षों को भी याद किया। इस दौरान महकार स्थित पुश्तैनी घर पर उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, हम पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और बहुत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.