सुखोई Su-57 जेट, S-500 ले लो... पुतिन ऑफर पर ऑफर देते रहे लेकिन नहीं पिघला भारत, हथियार डील पर बड़ा खुलासा

Updated on 11-12-2025 01:43 PM
मास्‍को/नई दिल्‍ली: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन भारत के दौरे के बाद लौट गए हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत आए पुतिन और रूसी हथियार कंपनियों को इस दिल्‍ली दौरे से बड़ी उम्‍मीद थी। रूस को इसमें निराशा हाथ लगी। रूस चाहता था कि भारत सुखोई-57 स्‍टील्‍थ फाइटर जेट, एस-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम, लंबी दूरी तक हमला करने वाले गेराना ड्रोन और सबमरीन खरीदे लेकिन इस दिशा में कोई भी डील नहीं हो पाई। रूस की दिग्‍गज हथियार कंपनियों के अधिकारियों ने दिल्‍ली में डेरा डाल रखा था। इसके बाद भी डील नहीं होने पर भारत समेत दुनियाभर में सवाल उठने लगे थे। अब खुलासा हुआ है कि भारत ने रूस के सुखोई-57 फाइटर जेट और अन्‍य हथियारों के ऑफर पर बहुत ही बेमन से जवाब दिया था। इससे पुतिन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के दौरे रूस की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि भारत गेरान श्रेणी के कामीकाजी ड्रोन, सबमरीन और सुखोई-57 फाइटर जेट की डील को मंजूरी दे दे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और भारत ने इन हथियारों में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। भारत के इस अनमने रुख के बाद भी रूसी अधिकारी लगातार अपना प्रयासी जारी रखे हुए हैं ताकि हथियार डील को मंजूरी मिल जाए। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि वे अपने घरेलू प्रोडक्‍ट को डेवलप करने पर फोकस कर रहे हैं।
रूस को सुखोई-57 के लिए नहीं मिल रहे ग्राहक
रूस पिछले कई महीने से भारत से अपील कर रहा है कि वह सुखोई-57 स्‍टील्‍थ फाइटर जेट को खरीदे लेकिन दिल्‍ली की ओर से इसे खारिज किया जा रहा है। भारत का कहना है कि यह स्‍टील्‍थ फाइटर जेट उतना कारगर नहीं है। भारत की रुचि अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को आगे बढ़ाने में है। रूसी मीडिया में सुखोई-57 फाइटर जेट को लेकर काफी हलचल थी लेकिन इसके नहीं होने से मास्‍को को झटका लगा है। वहीं भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार को बढ़ावा देने के लिए 19 समझौते किए गए। लेकिन इसमें सुखोई-57 और एस-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम शामिल नहीं है।
रूसी सुखोई-57 फाइटर जेट को अभी केवल अल्‍जीरिया ने खरीदा है। रूस को इस फाइटर जेट के लिए ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। वहीं भारत की कोशिश है कि वह हथियारों के निर्माण में आत्‍मनिर्भर बने। भारत में रक्षा उत्‍पादन रेकॉर्ड 1.51 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। रूस ने ईरान के शाहेद-136 कामीकाजी ड्रोन को कॉपी करके गेरान ड्रोन बनाया है। यूक्रेन की जंग में यह गेरान ड्रोन बहुत ही कम खर्च में भारी तबाही मचाने में सफल रहा है। रूस एक साथ सैकड़ों की तादाद में गेरान ड्रोन से हमला करता है जिससे यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्‍टम इसे रोकने में फेल साबित होते हैं।
चीन और पाकिस्‍तान लगा रहे स्‍टील्‍थ जेट पर दांव
रूस चाहता था कि भारत गेरान ड्रोन खरीदे लेकिन दिल्‍ली ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। भारत और रूस के बीच 29 अक्‍टूबर को अंतर सरकारी आयोग की बैठक हुई थी लेकिन हथियार डील को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। भारत जहां अपने पांचवीं पीढ़ी के जेट पर काम कर रहा है, वहीं चीन के पास 2 स्‍टील्‍थ जेट हो गए हैं। पाकिस्‍तान भी चीन और तुर्की से पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट खरीदने के लिए सौदा कर रहा है। भरत के पास अभी कोई स्‍टील्‍थ फाइटर जेट नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.