गंभीर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाओ, 10 हजार पाओ, जानिए भजनलाल सरकार की योजना

Updated on 24-08-2024 05:15 PM
जयपुर: राजस्थान में अब सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाने पर भजनलाल सरकार मदद करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देगी। इससे पहले यह राशि 5000 रुपये थी, जिसे अब सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत बढ़ा दिया है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल को अस्पताल पहुंचाते समय लोग कानूनी पचडे़ में फंसने से डरते हैं। इससे कई घायलों की उपचार के अभाव में मौत हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने घायलों को समय पर उपचार मिले, इसके लिए यह योजना शुरू की।

लोगों को प्रेरित करने के लिए सरकार ने किया प्रावधान

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को उचित समय पर अस्पताल में उपचार मिल सके, इसके लिए सरकार ने यह प्रावधान किया है। घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले 5000 रुपये का इनाम दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के मामले में लोगों में और जागरूकता बढ़े, इसके लिए इस इनाम की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है। सरकार का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करने का है।

इन शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी इनाम की राशि

सरकार ने इस योजना के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसके तहत दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर उसे इनाम राशि दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति सामान्य घायल है, तो सहायता करने वाले व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसी योजना का फायदा उठाने के लिए गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को अस्पताल के इमरजेंसी में कार्यरत सीएमओ को अपना विवरण देना होगा।इस मामले की जांच के बाद विवरण के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खातों में यह राशि सीधी भेजी जाएगी। इसके अलावा उसे प्रशस्ति पत्र भी भेजा जाएगा। इस दौरान अगर घायल को अस्पताल पहुंचाने में एक से अधिक व्यक्तियों का सहयोग है, तो यह राशि उन में समान रूप से बांट दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.