ताइवान की संसद बनी अखाड़ा, इस नए प्रस्ताव पर भिड़े सांसद, एक दूसरे पर बरसाए लात घूंसे

Updated on 18-05-2024 11:57 AM
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर लात घूसे चलाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसदों के बीच हाथापाई तब हुई जब संसद में सांसदों को सरकार के कार्यों की निगरानी के लिए अधिक शक्ति देने वाले प्रस्ताव पर बहस होने वाली थी। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में सांसदों को फाइलें छीनते और संसद से बाहर भागते हुए देखा गया। एक अन्य वीडियो में कुछ सांसदों को स्पीकर की सीट घेरे हुए देखा गया, जिसमें से कई टेबल पर कूद रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो को देखकर लोगों ने कहा कि ये संसद नहीं बल्कि सर्कस है। कई सांसद एक दूसरे को फर्श पर खींच रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि लड़ाई रुक गई, लेकिन दोपहर तक जारी रही। यह विवाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के सोमवार को विधायी बहुमत के बिना पद संभालने से कुछ दिन पहले हुआ है। एक वीडियो में दिख रहा है कि सांसद एक दूसरे पर चढ़ने की कोशिश में जमीन पर गिर रहे हैं। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) और कुओमितांग (KMT) कथित तौर पर नए कदम पर लड़ रहे थे, जो संसद में गलत बयान देने वाले अधिकारियों को अपराधी बनाता है।

संसद में खोया बहुमत

विधायकों के सदन में आने से ही पहले बहस गर्म हो गई और सदस्यों के बीच सदन के बाहर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। नई सरकार का गठन पहले से ही विवाद में है, क्योंकि लाई की डीपीपी ने जनवरी में चुनाव जीतने के बावजूद संसद में अपना बहुमत खो दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विपक्षी केएमटी के पास डीपीपी से अधिक सीटें हैं, लेकिन यह बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं हैं। वह टीपीपी के साथ गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है, जो संसद की 113 सीटों में से आठ को नियंत्रित करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.