तरक मेहता की बबीता जी बन गई हैं फूड बिजनेस वुमन

Updated on 23-02-2022 09:03 PM

मुंबई। मनोरंजन जगत के सितारे अपने एक्टिंग के साथ ही साइड बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहे हैं। कई ऐसे सितारे हैं, जो मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के मालिक भी हैं और अपने बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं। इस लिस्ट में अब लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का भी नाम जुड़ गया है।

 जी हां, मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना नया बिजनेस शुरू किया है। मुनमुन दत्ता का एक यूट्यूब चैनल है, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

  मुनमुन दत्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नए बिजनेस के बारे में बात करती नजर रही हैं। मुनमुन इसमें अपने नए काम को लेकर काफी एक्साइटेड लग रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने फूड बिजनेस में कदम रखा है। मुनमुन खाने को लेकर काफी पेशनेट रही हैं, इसलिए उन्होंने फूड बिजनेस में एंट्री की है। हालांकि, मुनमुन दत्ता इस बिजनेस में अकेली नहीं हैं। इस काम में उन्होंने अपने राखी भाई और रेड चिली एंटरटेनमेंट के ओनर केयूर सेठ को भी साथ रखा है।

मुनमुन और केयूर एक-दूसरे को करीब 14 सालों से जानते हैं। ऐसे में अपने राखी भाई के साथ काम करने को लेकर भी मुनमुन काफी खुश हैं। अपने वीडियो में मुनमुन दत्ता ने अपने नए काम से संबंधित कई जानकारियां शेयर की हैं। मुनमुन बताती हैं कि ये एक क्लाउड किचेन है, जिसमें मंक स्पून , फैब 87, थेपला जैसी चीजें शामिल हैं।

 इसके साथ ही उन्होंने वेंचर लॉन्च के बिहाइंड सीन भी दिखाए, जिससे जाहिर होता है कि मुनमुन अपने काम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वह अपने इस नए बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को बेताब हैं। मुनमुन दत्ता के सभी प्रोडक्ट जमेटो और स्विगी में भी उपलब्ध होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.