कंगना रनौत संग दोस्ती करना चाहती हैं तापसी पन्नू, बोलीं- वो मेरी सीनियर, मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं

Updated on 21-02-2026 12:50 PM
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि उनके मन में कंगना रनौत के प्रति कोई गिला-शिकवा या नाराजगी नहीं है, और वह एक्ट्रेस के साथ दोस्ती करने के लिए तैयार हैं। तापसी ने यह भी क्लियर किया कि उन्होंने कभी कंगना से लड़ाई नहीं की, बल्कि एक्ट्रेस तो इंडस्ट्री में उनकी सीनियर हैं। तापसी ने यह बात हाल ही एक इंटरव्यू में कही। वह कंगना रनौत संग सात साल पुराने झगड़े पर बात कर रही थीं।

तापसी पन्नू ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा कि कंगना के लिए उनके मन में कई बुरी फीलिंग नहीं है। वह उनके साथ दोस्ती को तैयार हैं और अगर कभी आपस में टकराईं तो वह उनसे सम्मान के साथ मिलेंगी। तापसी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, 'मुझे याद नहीं कि मैंने कभी लड़ाई की हो। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं। मैं कभी नहीं भिड़ी।'

'कंगना की सस्ती कॉपी कहे जाने से दिक्कत नहीं, उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा'

तापसी पन्नू ने आगे कहा, 'आप ही बताइए कि क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक भी शब्द कहा है? उनकी बहन ने मुझे 'सस्ती कॉपी' कहा। उन्होंने कहा कि चूंकि मैं यहां उतना पैसा नहीं कमाती, इसलिए मैं सस्ती हूं। अगर वह इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहे जाने से कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरा कोई भी बयान निकाल लीजिए। मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है।'

क्या तापसी-कंगना की लड़ाई से स्टारकिड्स को फायदा हुआ?

तापसी पन्नू से जब पूछा गया कि क्या कंगना रनौत और उनकी लड़ाई से स्टार किड्स को फायदा हुआ क्योंकि दोनों आउटसाइडर्स हैं। तो तापसी बोलीं, 'मुझे उनके बारे में तो नहीं पता, लेकिन किसी न किसी तरह से किसी न किसी को तो फायदा हुआ ही होगा। जैसा कि मैंने कहा, मेरी तरफ से तो कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन मुझे लगता है कि किसी न किसी को तो इससे फायदा जरूर हुआ होगा।' तापसी पन्नू ने कहा कि शायद कुछ लोग ऐसे भी रहे होंगे जो नहीं चाहते थे कि वो साथ काम करें या एक साथ आएं। वह बोलीं, 'क्योंकि उन्हें यह आशंका रही होगी कि अगर हम साथ आते, तो कुछ बहुत ही कमाल का हो सकता था।'

कंगना संग दोस्ती को तैयार तापसी पन्नू, यह बोलीं

यह पूछे जाने पर कि क्या तापसी, कंगना रनौत के साथ दोस्ती करने के लिए तैयार हैं, तो वह बोलीं, 'बिल्कुल। मैंने हमेशा कहा है कि अगर मैं कभी उन्हें आसपास देखूंगी, तो मैं उनसे जरूर मिलूंगी। वह मेरी सीनियर हैं। मैं उनके पास जाकर सम्मानपूर्वक हैलो क्यों नहीं करूंगी? उनका रिएक्शन क्या होगा, इसकी मैं गारंटी नहीं दे सकती। मैं केवल अपने व्यवहार की गारंटी दे सकती हूं। सच कहूं तो, मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है।'

तापसी पन्नू और कंगना रनौत की लड़ाई कैसे हुई?

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच लड़ाई कब और कैसे हुई थी, बताते हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया था कि वह कंगना को कौन से प्रोडक्ट की सलाह देंगी, तो एक्ट्रेस ने 'डबल फिल्टर' कहा था। इसी बात से कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली नाराज हो गई थीं। तब रंगोली ने ट्विटर (अब X) पर तापसी पन्नू को 'सस्ती कॉपी' कह दिया था। यह विवाद तब और बढ़ गया था जब कंगना रनौत ने 'रिपब्लिक टीवी' को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को 'बी ग्रेड एक्टर' कह दिया था। इसके बाद तापसी पन्नू ने भी पलटकर जवाब दिया था और दोनों एक्ट्रेसेस के बीच विवाद बढ़ता ही चला गया। हालांकि, अब तापसी ने कंगना के साथ दोस्ती करने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.