T20 बॉस क्रिस गेल के नाम टेस्ट में ऐसा महारिकॉर्ड, कोहली-रोहित क्या सचिन भी नहीं कर पाए ऐसा

Updated on 11-09-2024 06:36 PM
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट की हिस्ट्री काफी ज्यादा पुरानी है। 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इस फॉर्मेट को खेलने वाले बड़े-बड़े सूरमा खिलाड़ी आए हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है। कई बल्लेबाज तो कई गेंदबाजों के नाम टेस्ट क्रिकेट में बड़े-बड़े रिकॉर्ड हैं। हालांकि एक रिकॉर्ड टेस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम भी है। बता दें कि गेल अपने आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें तेज गति से रन बनाना काफी पसंद था। गेल चौके-छक्कों में ही गेंदबाजों को डील करते थे। क्रिस गेल टी20 स्पेशलिस्ट थे। हालांकि उनके नाम टेस्ट में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जोकि कोई और बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया है।

टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सिक्स

दरअसल, क्रिस गेल एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा किया है। अब तक ऐसा कोई और बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं कर पाया है। गेल ने यह कारनामा 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में किया था। ऑफ स्पिनर सोहाग गाजी बांग्लादेश की तरफ से पहला ओवर डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर ही गेल ने छक्का लगा दिया था। उस ओवर में क्रिस गेल ने 18 रन बनाए थे।

क्रिस गेल का इंटरनेशनल करियर

44 साल के पूर्व वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में गेल ने 15 शतक और 37 अर्धशतक के साथ 7214 रन बनाए हैं। वनडे में 25 शतक और 54 अर्धशतक के साथ 10480 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में 2 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी के साथ 1899 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.