टी दिलीप फिर से टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने:पिछले महीने हटा दिया गया था, रोहित के अनुरोध पर वापस बुलाया गया

Updated on 28-05-2025 01:49 PM

टी दिलीप को फिर से टीम इंडिया का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें एक साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। वे अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाएंगे। हालांकि इसे लेकर BCCI की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद पिछले महीने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया गया था, जिसमें दिलीप को भी हटा दिया गया था। इसके बाद दिलीप का काम असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेस्काटे देखने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा के अनुरोध पर BCCI ने दिलीप को वापस बुला लिया है। सूत्रों का कहना है कि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बावजूद व्यक्तिगत रूप से गंभीर से दिलीप को बनाए रखने का अनुरोध किया। रेयान टेन डेस्काटे जिन्हें शुरू में उनकी जगह लेने की उम्मीद थी, वे असिस्टेंट कोच के रूप में बने रहेंगे।

2021 में फील्डिंग कोच नियुक्त किए गए थे 

टी दिलीप को 2021 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने आर श्रीधर की जगह ली थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद मार्च 2025 तक उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया था, लेकिन उन्हें बीच में ही हटा दिया गया था। लेकिन BCCI को अभी भी उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका है। इसलिए अब दोबारा उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप ने 2007 से 2019 तक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ कोचिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में कोचिंग की।

इंग्लैंड के लिए 6 जून को रवाना होगी भारतीय टीम

इस बीच टेस्ट टीम के कुछ मेंबर्स के साथ भारत-ए टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। आकाश दीप को छोड़कर सभी खिलाड़ी केंट में टीम होटल में पहुंच गए हैं। सीनियर भारतीय टेस्ट टीम 6 जून को मुंबई से रवाना होगी। 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं।

BGT: बॉर्डर गावस्कर सीरीज ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीती थी 

भारत बॉर्डर गावस्कर सीरीज 3-1 से हारा था। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था। भारत ने 295 रन से इस मैच को जीता था। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी की और एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया। वहीं, बिस्ब्रेन में खेला गया तीसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। मेलबर्न में खेले गए चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रनों से हराया। सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से जीता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
 28 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
 28 April 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…
Advt.