स्वदेशी संकल्प यात्रा का छत्तीसगढ़ में होगा भव्य स्वागत

Updated on 21-11-2025 01:40 PM

राजनांदगांव। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।

स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा प्रदेश में व्यापारी समुदाय और स्थानीय उद्योगों के लिए ऊर्जा एवं उत्साह का नया संचार करेगी।

यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास के प्रादेशिक चरण का शुभारंभ राजनांदगांव से भव्य समारोह में किया जाएगा, जिसके लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने माननीय डॉ. रमन सिंह जी से मिलकर स्वदेशी संकल्प यात्रा को राजनंदगांव से शुभारंभ एवं झंडी दिखाकर रवाना करने किया आमंत्रित।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी एवं स्वदेषी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल ने बताया कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी की उपस्थिति में होगा प्रदेश में शुभारंभ संकल्प यात्रा से प्रदेश भर के व्यापारियों, उद्यमियों एवं स्वयंसेवकों को स्वदेशी आधारित व्यापारिक मॉडल की दिशा में और अधिक सक्रिय करेगी।

स्वदेशी संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में व्यापारिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, छोटे एवं मध्यम व्यापार को सशक्त बनाना तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को जनआंदोलन बनाना है।

CAIT और स्वदेशी जागरण मंच ने सभी व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व की यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।

माननीय डाॅ. रमन सिंह जी से मुलाकात में कैट एवं स्वदेषी मंच के प्रतिनिधि मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- श्री अमर पारवानी, श्री जगदीष पटेल, श्री विक्रम सिंहदेव, श्री जीवत बजाज, श्री परमानन्द जैन, श्री अवनीत सिंह, श्री राजेन्द्र खटवानी, श्री प्रीतपाल सिंह बग्गा श्री रतनदीप सिंह, श्री मावजी भाई पटेल, श्री अश्विन प्रभाकर, श्री राहुलदेव पंत, श्री नीरज शर्मा, श्रीमती शीला शर्मा, श्रीमती सुमन मुथा, डॉ. ईला गुप्ता श्रीमती तूलिका पांडेय, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती अंजली देशपांडे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.