सूर्यकुमार यादव की इस चाल ने मारा पाकिस्तान को जोरदार तमाचा, पानी-पानी हो गया पाकिस्तानी दिग्गज

Updated on 17-02-2026 12:40 PM
नई दिल्ली: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला गया। भारत बड़े मैच की टीम है यह उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया। पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भारत ने शर्मसार किया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत थी।

हालांकि इस मैच से पहले काफी ज्यादा माहौल टेंस था। पाकिस्तान ने पहले मैच खेलने से मना कर दिया था। फिर उसके बाद पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर काफी हाइप थी। भारत ने पाकिस्तान की सारी अकड़ तोड़ दी। पाकिस्तान पर अब विश्व कप से बाहर तक होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं मैच को लेकर बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दिया है।

सूर्यकुमार यादव को लेकर बासित अली का बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली की इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आई है। उस वीडियो में बासित अली बात करते हुए कहते हैं कि सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को सबसे ज्यादा जोर से तमाचा तब मारा जब उन्होंने तिलक वर्मा और रिंकू सिंह से गेंदबाजी करवाई। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, 'आज पाकिस्तान क्रिकेट की यह वेल्यू है।'
बता दें कि तिलक वर्मा और रिंकू सिंह दोनों ही खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक ओवर गेंदबाजी की थी। तिलक ने तो शदाब खान को आउट भी किया था। मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रन के चलते 175 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तान को रौंदने के लिए यह टारगेट काफी रहा। पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑल आउट हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.