अंत्योदय योजना से मिला संबल, आरती के घर से चल रहा सिलाई का काम

Updated on 21-09-2026 02:16 PM

अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहर

कोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती। कई बार छोटी आर्थिक सहायता ही काम शुरू करने के लिए जरूरी साधन जुटाने में मददगार बन जाती है। कोरबा जिले के रजगामार की आरती मनहर के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना से मिला 20 हजार रुपये का ऋण इसी तरह उनके सिलाई के हुनर को काम में बदलने का माध्यम बना।

आरती को सिलाई का काम आता था और लंबे समय से उनके मन में घर पर सिलाई सेंटर शुरू करने की इच्छा थी। वे स्वरोजगार के जरिए परिवार की आमदनी में सहयोग देना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण सिलाई मशीन खरीदकर काम शुरू नहीं कर पा रही थीं।

इसी बीच अंत्यावसायी विभाग के माध्यम से उन्हें अंत्योदय स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर योजना के प्रावधानों और आवेदन की प्रक्रिया को समझा तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने सिलाई मशीन लेकर घर से काम शुरू किया। साथ ही उन्हें 10 हजार का विभागीय अनुदान भी मिला।

आरती अब सिलाई के साथ कढ़ाई और पीको-फॉल का काम भी कर रही हैं। आसपास के गांवों से लोग नियमित रूप से कपड़े सिलवाने उनके पास आते हैं। अपने काम से वे प्रतिमाह लगभग 4 से 5 हजार रुपये कमा रही हैं। इससे उनकी व्यक्तिगत आय का साधन बना है और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहयोग मिल रहा है।

अपने अनुभव के बारे में आरती मनहर कहती हैं, “सिलाई का काम मुझे आता था, इसलिए मन में हमेशा अपना सिलाई सेंटर शुरू करने की इच्छा थी। पैसे की कमी के कारण शुरुआत नहीं कर पा रही थी। योजना की जानकारी मिलने के बाद आवेदन किया और ऋण से मशीन खरीद सकी। अब घर से ही काम मिल रहा है और हर महीने आमदनी हो रही है। अपने हुनर से परिवार के लिए कुछ कर पाने की खुशी है।”

अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वीकृत ऋण का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 हजार रुपये तक शासन द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाता है। आरती ने योजना के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
Advt.