गोविंदा बेहोश हुए तब घर पर नहीं थीं सुनीता आहूजा, 12 बजे घुटने लगा था दम, दोस्त ने बताया देर रात क्या-क्या हुआ

Updated on 12-11-2025 04:39 PM
12 नवंबर की सुबह-सुबह गोविंदा के बेहोश होकर गिरने की खबर मिली, जिससे फैंस बुरी तरह घबरा गए। एक्टर को तुरंत ही अस्पताल लेकर जाया गया। गोविंदा को अचानक ही चक्कर आ गया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे। गोविंदा के दोस्त उन्हें देर रात 1 बजे अस्पताल में भर्ती करवाने पहुंचे थे। तब सुनीता आहूजा घर पर नहीं थीं। गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने अब न सिर्फ एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है, बल्कि यह भी बताया है कि क्यों सुनीता आहूजा घर पर नहीं थीं।

ललित बिंदल ने यह भी बताया है कि गोविंदा की तबीयत कब से खराब होनी शुरू हुई और फिर कैसे रात में 12 बजे के आसपास उनका दम घुटने लगा था। उन्होंने बताया कि गोविंदा को अभी इमरजेंसी वार्ड से नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

11 नवंबर को गोविंदा के साथ क्या हुआ था?

गोविंदा को बुधवार, 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें दोस्त ललित बिंदल ही अस्पताल ले गए थे। ललित ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया कि गोविंदा मंगलवार सुबह से ही कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे। वह बोले, 'कल दिन में उनको कमजोरी थी, और फिर अचानक से शाम को कुछ सेकंड के लिए चक्कर आने लगे। बेहोश हो गए थे। उसके बाद उनके फैमिली डॉक्टर ने उनको फोन पर एक दवाई बताई जो उन्होंने ली थी।'

रात 12 बजे होने लगी बेचैनी और घुटने लगा दम

ललित बिंदल ने आगे बताया, 'गोविंदा ने रात लगभग 8:30-9:00 बजे दवाई ली और फिर अपने कमरे में आराम करने चले गए। फिर, अचानक से, रात के लगभग 12 बजे उन्हें फिर से बेचैनी, चक्कर कमजोरी और घुटन महसूस हुई। इसके बाद, गोविंदा ने मुझे घर बुलाया। मैं 12:15 बजे उनके घर पहुंचा और उनके डॉक्टर की सलाह के बाद उन्हें अस्पताल ले गया। हम उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले गए, जहां उनकी जरूरी जांच की गई और उन्हें भर्ती कर लिया गया। उन्हें लगभग 1 बजे भर्ती कराया गया।'

इमरजेंसी रूम से रूम में शिफ्ट, रिपोर्ट्स का है इंतजार

ललित बिंदल ने फिर गोविंदा की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि एक्टर अब पहले से बेहतर हैं, और उन्हें इमरजेंसी वार्ड से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वह बोले, 'कई टेस्ट किए गए हैं। अब उनकी सभी रिपोर्ट्स का इंतजार है। उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। गोविंदा फिलहाल आराम कर रहे हैं। अभी तक उन्हें डिस्चार्ज करने की कोई खबर नहीं है क्योंकि डॉक्टर रिपोर्ट्स आने का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद आगे तय करेंगे कि क्या करना है। मैंने सुबह गोविंदा से बात की थी और उन्होंने बताया कि अब उनकी हालत बेहतर है।'

गोविंदा जब हुए बेहोश तो कहां थीं सुनीता और बच्चे?

जिस वक्त गोविंदा बेहोश हुए, तब सुनीता आहूजा और परिवार के बाकी लोग कहां थे? क्योंकि एक्टर को अस्पताल दोस्त ललित बिंदल ले गए। यह बात फैंस को भी खटकने लगी। इस पर ललित बिंदल ने बताया कि सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना उस वक्त घर पर नहीं थीं। सुनीता शहर से बाहर एक शादी में शामिल होने गई थीं। लेकिन जैसे ही गोविंदा की खबर मिली, तो तुरंत वापस आने लगीं। वहीं, टीना किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ में थीं।

गोविंदा को न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह

वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने 'आईएएनएस' को बताया कि एक्टर ने सिर में भारीपन की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अब न्यूरोलोजिस्ट को दिखाने की सलाह दी गई है। उन्हें तेज सिरदर्द भी था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.