सुनील छेत्री संन्यास से लौटे:पिछले साल जून में लिया था रिटायरमेंट; AFC एशियन कप 2027 के तीसरे राउंड क्वालिफायर में खेलेंगे

Updated on 07-03-2025 02:25 PM

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री फिर से भारतीय जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे। उन्होंने संन्यास से वापसी करने की की घोषणा की है। वह 25 मार्च से शुरू हो रहे AFC एशियन कप 2027 के तीसरे राउंड क्वालिफायर से वापसी करेंगे।

छेत्री ने पिछले साल जून में संन्यास लिया था 

छेत्री ने पिछले साल जून में कुवैत के खिलाफ FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर मैच के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया था।

सुनील छेत्री ने अब तक खेले 151 इंटरनेशनल मैचों में 94 गोल किए हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे ज्यादा है। वहीं वह इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली देई हैं।

संन्यास के बाद इंडियन सुपर लीग में खेलते रहे छेत्री

पिछले साल इंटरनेशनल संन्यास के बाद भी छेत्री ने बेंगलुरु एफसी के लिए इंडियन सुपर लीग (ISL) में खेलना जारी रखा और बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने ISL 2024-25 में 12 गोल किए और 2 असिस्ट किए हैं।

ISL 2024-25 में गोल्डन बूट की रेस में शामिल 

छेत्री ISL 2024-25 के गोल्डन बूट की रेस में शामिल हैं। वह सबसे जयादा गोल करने में दूसरे स्थान पर हैं। उनके 12 गोल हैं, जबकि अलाउद्दीन अजराय 21 गोल के साथ टॉप पर हैं।

AFC एशियन कप 2027 क्वालिफायर के तीसरे राउंड में भारत ग्रुप में शामिल 

भारत को AFC एशियन कप 2027 क्वालिफायर के तीसरे राउंड में ग्रुप C में बांग्लादेश, हांगकांग, चीन और सिंगापुर के साथ रखा गया है। उनका पहला मैच 25 मार्च को शिलॉन्ग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.