कपिल शर्मा के शो के कारण ही सुमोना चक्रवर्ती मुंबई में खरीद सकीं घर, बोलीं- उसने जीवन में बहुत कुछ दिया है
Updated on
02-04-2025 01:24 PM
एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा के शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाकर पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। करीब 10 साल उनके साथ काम भी किया। लेकिन ओटीटी पर जैसे ही कॉमेडियन का शो शिफ्ट हुआ, एक्ट्रेस वहां से गायब हो गईं। हालांकि उनका कहना है कि उनके और कपिल के रिश्ते में कोई खटास नहीं है। उस शो की वह आभारी हैं क्योंकि उसस हुई कमाई की वजह से ही वह मुंबई जैसे शहर में घर खरीद पाई हैं।
सुमोना चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में 'द कपिल शर्मा शो' के बारे में कहा, 'इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। इस शो से मेरे 10 साल अच्छे रहे। हालांकि ये बहुत लंबा समय है। मैं आर्थिक रूप से स्टेबल थी। मैं एक बहुत ही साधारण मिलिड क्लास बंगाली फैमिली से आती हूं। मैं उस शो की वजह से मुंबई में घर खरीद पाई। मैं उस शो की बहुत आभारी हूं। आज महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस बहुत जरूरी है।'
कपिल शर्मा का शो थाईलैंड में फेमस है
कपिल शर्मा के शो की पॉप्युलैरिटी के बारे में बात करते हुए सुमोना ने कहा, 'इस शो ने मुझे दुनियाभर में खूब सारा प्यार दिया है। लोकप्रियता दी है।' एक्ट्रेस ने बताया कि ये शो थाईलैंड में भी फेमस है, 'इस शो तो थाई भाषा में भी डब किया गया है। मैं एक थाई रेस्टोरेंट में थी और एक इंडियन-थाई दोस्त मेरे पास आया और कहा कि सभी सर्वर और होस्ट मेरे साथ फोटो क्लिक कराना चाहता है। सब थाई थे। मुझे हैरानी हुई कि भाई ऐसा क्या हो गया। बाद में उन्होंने जब शो की क्लिप दिखाई, तब पता चला। शो में मैं थाई भाषा में बोल रही थी, जो कि मजेदार था।'
सुमोना ने नहीं छोड़ा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'
सुमोना चक्रवर्ती ने इसके पहले कहा था कि लोगों की शादी असलियत में 10 साल तक नहीं चलती लेकिन उनकी और कपिल की शो में चली। उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में कॉमेडियन के साथ काम किया है। उन्हें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में न देखने पर फैंस ने मिस किया। और कर भी रहे हैं क्योंकि दो सीजन आ चुके हैं और एक्ट्रेस का कोई जिक्र नहीं है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें इस शो के बारे में पूछा नहीं गया। उन्होंने अपनी मर्जी से इसे नहीं छोड़ा।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…