मायुमं के सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय चेयरमैन बने सुमित

Updated on 15-03-2022 06:20 PM

कोरबा.  छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान एवं चांपा शाखा के आतिथ्य में रंग महल रिसॉर्ट चांपा में आयोजित प्रांतीय सभा में सुमित अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय चेयरमैन पुरस्कृत किया गया। साथ ही दर्री जमनीपाली शाखा को श्रेष्ठ शाखा, श्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ सचिव, सर्वोत्तम युवा विकास कार्यक्रम एवं महिला जागृति शाखा को विशिष्ठ शाखा से सम्मानित किया गया। दर्री जमनीपाली के संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली विगत कई वर्षों से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। सुमित अग्रवाल ने कहा कि पहली बार वे प्रांत में बड़े पद पर काम कर रहे हैं और प्रांत द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ चुना गया। उन्होंने इसका श्रेय दर्री जमनीपाली शाखा के सभी सदस्यों एवं प्रांत के सभी युवा साथियों को दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गर्ग, राष्ट्रीय चेयरमैन राजनीतिक चेतना सुनील जैन, प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, प्रदेश महामंत्री राज अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय उपाध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया सहित सभी राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.