विकेट के बाद दिखा सेलिब्रेशन
यह घटना तब हुई जब सिराज ने रूट को गेंद डाली और अंपायर ने उंगली उठा दी। गिल जश्न मनाते हुए सिराज की ओर दौड़े और इशारा किया। लेकिन, रूट ने डीआरएस लिया और पता चला कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं छुआ था। इसलिए अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। गिल ने अपनी पहली टेस्ट कप्तानी में शतक बनाकर एक खास मुकाम हासिल किया। वे सुनील गावस्कर, विराट कोहली, विजय हजारे और दिलीप वेंगसरकर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने अपनी पहली टेस्ट कप्तानी में शतक बनाया था। गिल ने 60वीं पारी में 2,000 टेस्ट रन पूरे करके विराट कोहली की बराबरी की।गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले मैच में कप्तानी करते हुए शतक बनाने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए। वे हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीव स्मिथ के बाद ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।



