साठगांठ से नहीं, इनोवेशन से मिलेगी कामयाबी... कोलंबिया में 'हमारा बजाज' पर फिदा हुए राहुल गांधी
Updated on
03-10-2025 03:47 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि भारत की कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि इनोवेशन से कामयाबी हासिल कर सकती हैं। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की सड़कों पर कुछ भारतीय कंपनियों की दोपहिया गाड़ियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही। राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चार देशों के दौरे पर हैं। राहुल गांधी मोदी सरकार पर कुछ पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते रहे हैं।
राहुल गांधी ने कोलंबिया में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व महसूस हो रहा है। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि नवाचार से सफलता हासिल कर सकती हैं।' दक्षिण अमेरिका भारतीय मोटरसाइकिल के लिए एक बड़ा बाजार है। 2024 में भारत ने वहां 1.5 अरब डॉलर की मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट की थी। यह भारत के कुल मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट का 46 फीसदी है।
भारतीय बाइक्स का जलवा
दक्षिण अमेरिका में मेक्सिको के बाद कोलंबिया भारतीय मोटरसाइकिल का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। ग्वाटेमाला, ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू और होंडुरास भी भारतीय बाइक्स के लिए अहम बाजार हैं। दक्षिण अमेरिका के अलावा अफ्रीका में भी भारतीय मोटरसाइकिल कंपनियों ने धूम मचा रखी है। किसी जमाने में वहां चीन और अमेरिका का दबदबा हुआ करता था लेकिन भारतीय कंपनियों ने अब उन्हें पटखनी दे दी है। भारतीय बाइक्स क्वालिटी के मामले में अमेरिका जैसी हैं जबकि उनकी कीमत चीन की बाइक्स के बराबर है। यह वजह है कि अफ्रीका में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने गुरुवार को कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में दावा किया था कि मौजूदा समय में भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, लेकिन यह एक ऐसा बड़ा जोखिम है जिससे देश को पार पाना होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि देश के लिए यह जरूरी है कि विभिन्न परंपराओं को पनपने दिया जाए, क्योंकि हम चीन जैसा नहीं कर सकते जहां लोगों का दमन किया जाता है और एक अधिनायकवादी व्यवस्था चलाई जाती है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…