मनरेगा से सुबासु ने बनाई निजी डबरी, आत्मनिर्भरता की मिसाल की पेश

Updated on 20-11-2024 02:16 PM

जांजगीर-चांपा ।  ग्राम पंचायत सिर्री के रहने वाले सुबासु की सूखे और पानी की कमी से जूझते इस क्षेत्र में मनरेगा योजना का लाभ उठाकर अपनी किस्मत बदल ली और योजना के अंतर्गत अपनी निजी जमीन पर एक डबरी (छोटा जलाशय) का निर्माण करवाया, जो अब उनके लिए आय का एक स्थायी स्रोत बन गया है।

मनरेगा के तहत सुबासु ने इस डबरी का निर्माण पिछले साल करवाया था, जिसका उद्देश्य अपनी फसलों के लिए सिंचाई के पानी का प्रबंध करना था।इस जलाशय के चलते अब उन्हें मौसम की परवाह किए बिना सिंचाई का साधन मिल गया है, जिससे उनकी फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

जांजगीर-चांपा के जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत सिर्री में रहने वाले सुबासू दिनकर को पहले दोहरी फसल तो छोड़िए बारिश की फसल लेने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि उनके खेत में पानी को लेकर कोई साधन उपलब्ध नहीं था। इस परेशानी से जूझते हुए सुबासू ने एक दिन महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार सहायक से संपर्क किया और उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत निजी डबरी एवं कुआं निर्माण को लेकर सारी जानकारी एकत्रित की। जानकारी लेने के बाद उन्होंने अपना आवेदन ग्राम पंचायत में दिया जहां से उनके आवेदन को मंजूर किया गया और प्रस्ताव तैयार कर उसे ग्राम सभा से पारित कर जनपद पंचायत के माध्यम से जिला भेजा गया।

जहां से उनके खेत में निजी डबरी निर्माण के लिए वर्ष 2023-24 में 2.24 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। मंजूरी मिलने के बाद महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरों ने काम करते हुए निजी डबरी का निर्माण पूर्ण कराया। अब वह सिर्फ फसलों के लिए ही नहीं, बल्कि इस डबरी का उपयोग मछली पालन के लिए भी कर रहे हैं, जिससे सुबासु को अतिरिक्त आमदनी हो रही है।

इस पहल से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणा बनी है। सुबासू का कहना है कि यह प्रयास मनरेगा योजना की सफलता में से एक है और यह दर्शाता है कि सही दिशा में किए गए प्रयास किस तरह से ग्रामीणों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

इस डबरी ने सूखे के मौसम में भी उनकी जमीन पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की, जिससे वे फसल की सिंचाई कर पा रहे हैं। इससे उनकी फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई और उनकी आय में सुधार आया। इस जलाशय के कारण, सुबासु को पानी की कमी की समस्या से राहत मिली और वह एक स्थायी आय का स्रोत प्राप्त करने में सफल रहे। इसके साथ ही डबरी के आसपास उन्होंने बाड़ी लगाई जिससे उन्हें नियमित रूप से आमदनी होने लगी है। डबरी की मेड़ पर उन्होंने उड़द अरहर भी लगाई है।

इसके अलावा डबरी के पानी में मछली पालन और अन्य गतिविधियों से भी उन्हें अतिरिक्त लाभ मिला। प्रतिवर्ष 25 से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी वह अर्जित कर रहे हैं, इससे वह अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं और बच्चों की शिक्षा एवं अन्य दीगर कार्यों में इस राशि का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना करते हुए नहीं थकते हैं और दूसरे किसानों को भी वह प्रेरित कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.